Sunday, September 8, 2024
Latest:
उत्तराखंडदेहरादूनरुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के लिए कसरत शुरू।

मुख्यमंत्री घोषणा के बाद नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने के लिए कसरत शुरू।

रुद्रप्रयाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी घोषणा के तहत मां नारी चंडिका/तुंगनाथ जी मंदिर को पर्यटन सर्किट में घोषित करने के बाद आज पर्यटन विभाग और जीएमवीएन के प्रतिनिधियों द्वारा मन्दिर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मंदिर क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न योजनाओं पर
स्थलीय निरीक्षण के दौरान अन्य योजनाओं पर सहमति बनी।
जिसमें नौलापानी और सतेराखाल में दो भव्य गेट, मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, टाइल्स निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण, मंदिर के आस पास के सभी मुख्य रास्ते, पौराणिक पंधेरे, खतेणा गांव स्थित पंधेरा और खतेणा से नारी तक रास्ते निर्माण और अन्य कार्यों का आगणन तैयार किया गया।

भाजपा जिला मंत्री गम्भीर सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि नवंबर 2021 में भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर मां नारी चंडिका मंदिर को पर्यटन सर्किट में जोड़ने की घोषणा की गई थी।
उसके बाद विभाग द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।
अब विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया और मंदिर क्षेत्र से जुड़ी जरूरी योजनाओं के लिए आगणन तैयार किया जा रहा है।

मंदिर समिति अध्यक्ष दीक्षराज सिंह रावत और प्रधान दयाल सजवाण ने बताया कि यह मंदिर आदि गुरु शंकराचार्य के समय का निर्मित है, जिसका अपना एक बड़ा महत्व है और मां नारी चंडिका क्षेत्र के आराध्य देवी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री घोषणा के बाद पर्यटन विभाग के द्वारा की गई तैयारियों के लिए धन्यवाद दिया।

इस दौरान जीएमवीएन प्रतिनिधि धनपत नेगी और आयुष सिंह, भाजपा मंडल महामंत्री विक्रम पैलडा, बलबीर सजवाण, महिपाल नेगी, सुरेंद्र मलवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *