Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

सिंगटाली मोटर पुल नहीं तो वोट नहीं। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया 15 दिन के भीतर ठोस कार्यवाही का आश्वासन

सिंगटाली मोटर पुल नहीं तो वोट नहीं। ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिया 15 दिन के भीतर ठोस कार्यवाही का आश्वासन

द्वारीखाल। मंगलवार 23 जनवरी को सिंगटाली मोटरपुल संघर्ष समिति के आह्वान पर ग्रामीणों द्वारा ऋषिकेश बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गढ़वाल कुमाऊं को जोड़ने वाले बहुप्रतीक्षित सिंगटाली मोटर पुल की मांग को लेकर डेढ़ दो घंटे का चक्का जाम किया गया। चक्काजाम के कारण हाइवे पर लंबा जाम लग गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट इस जाम में फंस गए, उन्होंने धरना स्थल पर आकर समिति के सदस्यों से बातचीत की। 15 दिन के अंदर ठोस कार्रवाई करने का आश्वासन दिया,इसके बाद जाम खुल गया।

सुबह 11 बजे स्थानीय लोगों ने  सिंगटली में इकट्ठे होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने कहा कि इस पुल के प्रति सरकार गंभीर नहीं है, 2006 में स्वीकृत सिंगटाली पुल 18 साल बाद भी अस्तित्व में नहीं आ सका। उन्होंने कहा कि यदि पुल नहीं बना तो ग्रामीणों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।

प्रकाश चंद्र थपलियाल ने कहा कि 2020 में सबेरा फाउंडेशन आड़ में भाजपा सरकार ने निर्माणाधीन मोटरपुल का काम रुकवा दिया था।

सेवानिवृत्त अध्यापक पृथ्वीधर काला ने कहा कि इस पुल के बनने से एक हजार गांव लाभान्वित होंगे, गंगाघाटी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के अनेक अवसर मिलेंगे।

हिमांशु विजल्वाण ने कहा कि जब तक पुल नही बनेगा तब तक स्थानीय जनता चुप नहीं बैठेगी यह आन्दोलन चलता रहेगा।

समिति ने नरेंद्रनगर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा, और जाम खोल दिया। इस अवसर पर विक्रम सिंह नेगी, शांति प्रसाद भट्ट, सरदार सिंह पुंडीर, वेदप्रकाश मैठाणी, सुरेंद्र सिंह पांगती, धनवीर राणा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top