Headline
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*  *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे* *जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण*
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
रेल की रफ्तार के साथ विकास की उड़ान, फ्रीज जोन समीक्षा से पहाड़ों में खुल सकती हैं नई संभावनाएं* *धामी सरकार की पहल : सुरक्षा और विकास के बीच संतुलन तलाशने की कवायद*

15 अगस्त 1947 के बाद 22 जनवरी 2024 भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिवस। पावन स्मृतियों के साथ सभी भक्तों का अयोध्या से प्रस्थान

15 अगस्त 1947 के बाद 22 जनवरी 2024 भारतीय इतिहास का स्वर्णिम दिवस। पावन स्मृतियों के साथ सभी भक्तों का अयोध्या से प्रस्थान

“अयोध्या धाम के महाउत्सव के पश्चात स्वामी फिल्म निदेशक सुभाष घई, फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी, स्वामी श्री गोविंद देव गिरि जी, श्री राधेश्याम गोयनका जी आदि अनेक पूज्य संतों, महंतों और विशिष्ट अतिथियों स्वामी चिदानंद सरस्वती जी दिव्य भेंटवार्ता”

ऋषिकेश, 23 जनवरी। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने अयोध्या धाम से विदा लेते हुये कहा कि अयोध्या धाम में व्यतीत किये पल सनातन, शाश्वत और शान्तिदायक थे। अयोध्या में श्री रामभक्तों का महाकुम्भ लगा हुआ था। इस समय पूरा राष्ट्र श्री राम की लहर के साथ प्रवाहमान हो रहा है। 1947 में भारत की आज़ादी के उत्सव के बाद 22 जनवरी श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा का यह उत्सव ऐतिहासिक, स्वर्णिम, यादगार और अलौकिक था जिसे युगों-युगों तक याद किया जायेगा।

अयोध्या धाम में लगे श्री रामभक्तों के महाकुम्भ में स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से पूज्य संतों, महंतों और विशिष्ट विभूतियों ने भेंट की।

स्वामी जी ने कहा कि 22 जनवरी का यह ऐतिहासिक दिन नये युग की शुरूआत की सुदृढ़ आधारशिला है। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस तो हम सब मनाते हैं, इन विशिष्ट दिनों की छाप हमारे हृदय पटल में हैं, साथ ही 22 जनवरी का दिन सनातन को गौरवान्वित करने का दिन है, जिसने हर सनातनी के दिल में एक अमिट छाप छोड़ी है। ऐसा लगता है मानों प्रभु श्री राम ने स्वयं सनातनियों के मन पर अपने स्वर्णिम हस्ताक्षर किये हो। आने वाली पीढ़ियों को यह दिन मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम का इतिहास सुनायेगा, और सनातन संस्कृति के इतिहास से अवगत करायेगा।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भगवान श्री राम, भारत की आत्मा, चेतना और प्राण हैं। भगवान श्री राम एक क्रान्ति भी है और जीवन की शान्ति भी है। प्रभु श्री राम हमारी प्राण शक्ति भी है और जीवन को शक्ति प्रदान करने वाली भक्ति भी है। प्रभु श्री राम धर्म है और धर्म ही श्री राम है। भगवान श्री राम स्वयं ही धर्म का साक्षात प्रमाण और परिणाम हैं।

स्वामी जी ने कहा कि इस दिव्य आयोजन में आये महानुभावों से बात हुई सभी का एक ही अनुभव था, यह अद्भुत, अतुल्य, अनुपम, अलौकिक, अवर्णनीय पल थे जिसका श्रेय भारत के ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जाता है, उनके कारण ही यह सम्भव हो सका और हमें सदियों की प्रतीक्षा का सुखद परिणाम प्राप्त हुआ। मोदी जी न होते तो न जाने और कितने दशक इस सुखद पल को देखने हेतु प्रतीक्षा करनी पड़ती। मोदी जी की लगन, त्याग, समर्पण और प्रभु श्री राम के प्रति उनकी आस्था अद्भुत है। सच तो यह है कि जहां आस्था है वहां रास्ता है। मोदी जी है तो सब मुमकिन है। अब समय आ गया है कि अपने-अपने घरों, जीवन और अपनी चेतना में प्रभु श्री राम को धारण करें। प्रभु श्री राम के चरण, उनकी शरण और उनके आचरण हम सभी के जीवन का आधार बनें।

अयोध्या धाम से चलते-चलते स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से फिल्म निदेशक सुभाष घई ने भेंट कर परमार्थ निकेतन आश्रम व गंगा जी के तट की स्मृतियों को याद करते हुये कहा कि परदेश फिल्म की शूटिंग के दौरान गंगा जी की आरती के दृश्यों को शूट किया था जो वास्तव में अद्भुत, अलौकिक, अवर्णनीय और अपार शान्ति देने वाले पल थे। हमारी परदेश फिल्म की पूरी टीम गंगा जी की आरती में सहभाग करना चाहती है, ताकि उन यादगार व स्वर्णिम क्षणों का पुन: आनंद ले सकें, वे जल्दी ही परमार्थ निकेतन आयेंगे।

इस अवसर पर विख्यात अभिनेता श्री अनुपम खेर ने भी स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी से भेंट करके कहा कि मैं शीघ्र ही माँ गंगा और हनुमान जी के दर्शन करने के लिये परमार्थ निकेतन आऊँगा। परमार्थ निकेतन की स्मृतियाँ मेरे जीवन की स्वर्णिम स्मृतियों  में से एक है।

इस अवसर पर संस्कृति व संस्कारों के लिये अद्भुत कार्य करने वाले श्री राधेश्याम गोयनका जी भी उपस्थित थे। उन्होंने आचार्य श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी और स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी को आमंत्रित किया। श्रीरामलला के दिव्य और भव्य धाम की अविस्मरणीय स्मृतियों के साथ सभी अयोध्या धाम से विदा हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top