Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

28 जनवरी हल्द्वानी महारैली से पहले भिकियासैण में मूल निवास भू कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन

28 जनवरी हल्द्वानी महारैली से पहले भिकियासैण में मूल निवास भू कानून की मांग को लेकर प्रदर्शन

भिकियासैंण/अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण में मूल निवास 1950 और सशक्त भू कानून को लेकर आक्रोशित  स्थानीय लोगों ने सड़कों प्रदर्शन किया। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के तत्वावधान में स्थानीय जनता ने इंटर कॉलेज भिकियासैंण से किनारी बाजार, रामलीला ग्राउंड होते हुए तहसील तक प्रदर्शन किया।

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि मूल निवास हमारा जन्मसिद्ध अधिकार है। आज अपने ही राज्य में मूल निवासी दोयम दर्जे का नागरिक बनकर रह गया है। बाहर से आने वाले लोग मूल निवासियों की नौकरियों से लेकर जमीनों और तमाम अधिकारों पर कब्जा कर रहे हैं। हमारे संसाधनों पर डाका डाल रहे हैं। बाहर के लोगों ने हमारी जमीन पर रिसोर्ट बनाकर हमारे लोगों को नौकर और चौकीदार बना दिया है। यह लड़ाई हमारे स्वाभिमान, अस्मिता और अस्तित्व को बचाने की है। जिसमें हम सभी को मिलकर लड़ना है। सरकार आंदोलन को तोड़ने के लिए अनेक षड्यंत्र कर रही है। लेकिन हमें एकजुट एकमुट रहना है।

समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि आज बाहर से आने वाले लोगों फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनाकर हमारे संसाधनों पर डाका डाल रहे हैं। नौकरियां, जमीन आदि हर तरह के संसाधनों को लूटा जा रहा है। मूल निवासी अपने ही राज्य में धक्के खाने के लिए मजबूर हैं। आज हमारी सांस्कृतिक पहचान खतरे में है। जब हमारा राज्य बचेगा, तभी हमारे त्योहार बचेंगे। आज डेमोग्राफी बदलने से सबसे खतरा उत्तराखंड की संस्कृति को होने जा रहा है।

राज्य आंदोलनकारी चारु तिवारी, समिति के कोर मेंबर दीपक भाकुनी, संघर्ष समिति के कोर मेंबर प्रांजल नौडियाल ने कहा कि राज्य के मूल निवासियों का अस्तित्व अब तभी बचेगा जब घर घर से मूल निवास आंदोलन की चिंगारी निकलेगी ।

धनगढ़ी पुल सँघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा, समिति के कोर मेम्बर राकेश सिंह बिष्ट ने कहा कि आज न तो उत्तराखंड के मूल निवासियों को उनके अधिकार मिल रहे हैं और न ही सरकार गैरसैण को स्थाई राजधानी बना रही है। परिसीमन जनसंख्या के आधार पर होने से पहाड़ से विधानसभा सीटें घट रही है । एक ओर इस राज्य में फर्जी स्थायी निवास प्रमाण पत्र बन रहे वहीं दूसरी ओर स्थानीय निवासियों की धनगढ़ी पुल बनाने की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है।

पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्त आनंदनाथ, वरिष्ठ नेता श्याम सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्कर पाल सिंह,ने कहा कि भिकियासैंण की धरती एक ऐतिहासिक भूमि रही है ,उत्तर प्रदेश के समय इस धरती से जसवंत सिंह बिष्ट जैसे जननेता को यहां से उत्तराखण्ड क्रांति दल से 1980 में स्थानीय जनता ने चुन के भेजा । अब फिर से भिकियासैंण में मूल निवास भू कानून की मशाल जल चुकी है जो गाँव गाँव और घर घर पहुंचेगी ।

यूकेडी के अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष दिनेश जोशी जी, टाइगर फोर्स संयोजक प्रयाग शर्मा,किसान यूनियन के आनंद सिंह नेगी,राज्य आंदोलनकारी राजेंद्र नेगी ने कहा कि अब मूल निवास स्वाभिमान आंदोलन उत्तराखण्ड आंदोलन की तर्ज में आगे बढ़ता जा रहा है, और जिस तरह से इस आंदोलन में प्रदेश भर की जनता जुड़ रही है उससे स्पष्ट होता है कि इन 23 वर्षों में राज्य के हालात किस कदर बिगड़ चुके है।

तहसील में प्रदर्शन के पश्चात आंदोलनकारियों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा ।

प्रदर्शन में कुसुम लता बौड़ाई,रविंद्र नेगी विकास उपाध्याय,भुवन चन्द्र कठायत, प्रकाश उपाध्याय, महेश उपाध्याय,मनीष सुंदरियाल,बिशन सिंह, राकेश सिंह अधिकारी,अरविंद सिंह नेगी रविंद्र सिंह, पुष्कर पाल सिंह,विजय उनियाल श्याम सिंह, आनंद शर्मा,भोले शंकर आदि, हितेश बिष्ट,जगदीश जोशी,भगवत सिंह, दुर्गा सिंह बंगारी, मनमोहन सिंह बंगारी,छोटू पधान, रवि रौतेला, प्रह्लाद बिष्ट,आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top