Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

डीएम ने ली बेडू और पाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक। खंड विकास अधिकारी तैयार करेंगे चीड़ के बीज और बेडू एकत्रित करने की योजना

डीएम ने ली बेडू और पाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक। खंड विकास अधिकारी तैयार करेंगे चीड़ के बीज और बेडू एकत्रित करने की योजना

श्रीनगर स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में बेडू के 05 हजार पौध तैयार किए जाएंगे।

वहीं श्रीनगर रोड़ स्थित विद्या नर्सरी में 02 हजार बेडू के पौध स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं।

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैंप कार्यालय में पाइन प्रोजेक्ट एवं बेडू प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक आयोजित की। इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिस क्षेत्र में पाइन (चीड़ के बीज) और बेडू की अधिक मात्रा पाई जाती है उन स्थानों को चिन्हित कर अभी से चयनित किया जाए।

पाइन प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि पाइन के बीजों को एकत्रित करने के लिए एक योजना तैयार करें, ताकि गर्मियों के सीजन में चिन्हित स्थलों से बीज एकत्रित किए जा सकें। उन्होंने रीप परियोजना अधिकारी को पाइन के बीजों की टेस्टिंग कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि बीजों से बनने वाली सामग्री के लिए किस मशीन का उपयोग किया जा सके। जिससे पाइन से बनने वाले सामग्री जल्द तैयार किए जा सके। इसके अलावा उन्होंने बेडू प्रोजेक्ट की समीक्षा करते हुए खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान में जिन क्षेत्रों में बेडू के पेड़ अधिक पाए जाते हैं वहां से बेडू एकत्र करने की तैयारी अभी से करें। जिससे बेडू पकने के सीजन में उन क्षेत्रों से बेडू एकत्रित किए जा सकेंगे और बेडू से बनने वाले जेम, चटनी व अन्य खाद्य पदार्थ तैयार किए जा सकेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिलाधिकारी ने कहा कि बेडू के उत्पादन को बढ़ावा दिये जाने को लेकर श्रीनगर स्थित उद्यान विभाग की नर्सरी में बेडू के 05 हजार पौध तैयार किए जाएंगे। वहीं श्रीनगर रोड़ स्थित विद्या नर्सरी में 02 हजार बेडू के पौध स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि तैयार किए जा रहे बेडू के पौधों को बरसात के सीजन में आबादी वाले क्षेत्रों में लगाए जाएंगे। जिससे उनकी निगरानी भी की जाएगी।

बैठक में पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, रीप परियोजना अधिकारी कुलदीप बिष्ट व समस्त खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top