Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का निस्तारण न करने पर डीएम नाराज। संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय पर शिकायतों का निस्तारण करने की चेतवानी

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कैम्प में सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों का निस्तारण नहीं करने वाले विभागीय अधिकारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि तत्काल शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में जिलाधिकारी ने 36 दिन से अधिक पुरानी शिकायतों का निस्तारण नहीं करने पर पुलिस विभाग, उरेड़ा, पेयजल निगम, वन विभाग, शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायतों का जल्द निस्तारण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि जिन शिकायतों का निस्तारण किया जाता है उसकी जानकारी शिकायतकार्ताओं को भी दी जाय। इसके अलावा उन्होंने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन पोर्टल को चेक करें और जो भी शिकायत दर्ज हुई हैं, उनका मौके पर ही निस्तारण करें। जिससे अधिक समय तक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत लंबित न रहे।

सीएम हेल्पलाइन में 36 दिन से अधिक शिकायतें ऊर्जा विभाग 07, पेयजल निगम 11, लोनिवि 09, पुलिस विभाग 18, वन 19 व माध्यमिक शिक्षा 07 और प्राथमिक शिक्षा स्तर पर 04 शिकायतें लंबित हैं। वहीं एल-1 स्तर पर 501 व एल-2 में 60 शिकायतें दर्ज हैं।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, पीडी डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, मुख्य कोषाधिकारी गिरीश चंद, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पारूल गोयल, मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र बर्तवाल, अर्थ एवं संख्याधिकारी राम सलोने, जिला समाज कल्याण अधिकारी रोहित सिंह दुबड़िया, जिला खेल अधिकारी संदीप डुकलान सहित अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top