Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृति *
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान*  *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान* *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*

भाजपा महानगर धर्म संस्कृति एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

भाजपा महानगर धर्म संस्कृति एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने सम्मान समारोह आयोजित किया।

देहरादून। आज सनातन धर्म सभा गीता भवन पीपल मंडी में भाजपा महानगर धर्म संस्कृति प्रकोष्ठ एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने सामूहिक रूप से एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें धर्म एवं संस्कृति के ध्वजवाहकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम् का शुभारंभ श्री परशुराम चतुर्वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा स्वस्ति वाचन एवं भाजपा संगठनमंत्री अजेय कुमार ने संतों के साथ सामूहिक रूप से दीप जलाकर किया ।

कार्यक्रम में अजेय कुमार एवं महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा धर्माचार्यों,  पुरोहितों,  कथावाचकों, भजन मंडलियों, सांस्कृतिक दलों एवं योग साधकों का अंगवस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंटकर एवं पटके पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया गया। पाँच भजन मंडलियों को ढोलक, मजीरे, खड़ताल, ढपली आदि भेंट किए गए। साथ ही कन्याओं को पाठ्य सामग्री भी भेंट की गई। साथ ही नवरात्र के पवित्र पर्व के अवसर पर 31 कन्याओं का पूजन किया गया।

सम्मानित होने वाले महानुभावों में पुरोहित आचार्य चंद्र प्रकाश ममगाई मुख्य पुजारी भवन श्री कालिका मंदिर समिति, आचार्य विजेंद्र ममगाई अध्यक्ष उत्तराखंड विद्वत सभा, आचार्य भगवती प्रसाद थपलियाल प्रधान पुजारी गीता भवन देहरादून, ज्योतिषाचार्य डा० सुशांत राज , योगाचार्य विक्रम संस्थापक अष्टांग योग स्टूडियो, योगाचार्य रेखा रतूड़ी संस्थापक निर्वाणा योगशाला। आचार्य राम प्रसाद उपाध्याय , अध्यक्ष भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, आचार्य थानेश्वर उपाध्याय, भारतीय नेपाली ब्राह्मण समिति, रामानुज शशिकांत आचार्य संस्थापक श्री नरसिंह कृपा धाम, आचार्य कविंद्र बडोनी उपाध्यक्ष ऋषिकेश संस्कृत छात्र समिति, डा० मथुरा दत्त जोशी, श्रीमती गीता जोशी , योगाचार्य अम्बिका उनियाल, बाबा प्रभुदास, आचार्य कान्हा थपलियाल, योगाचार्य अरविंद मुंडेपी, आचार्य विकास भट्ट आदि।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अजेय कुमार  ने अपने वक्तव्य में कहा कि आज के इस पावन कार्यक्रम में आकर और संत समाज के सानिध्य में बैठकर मुझे अच्छा लगा। इस तरह के कार्यक्रम् होते रहने चाहिए जिससे जनजागरण होता रहे और हमारे समाज में सनातन संस्कृति के प्रति सभी सनातनियों में दृढ़ आस्था बनी रहे।

कार्यक्रम का आयोजन धर्म एवं संस्कृति महानगर संयोजक आचार्य डॉ. विपिन जोशी , महानगर सह संयोजक महंत दीपा मुंडेपी, महानगर सह संयोजक मुकेश रावत, महानगर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक सुभाष देवराड़ी, महानगर सह संयोजक पूनम सती, महानगर सह संयोजक राखी भट्ट ममगांई सभी के सामूहिक प्रयास से किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top