Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृति *
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान*  *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान* *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*

शहीद स्थल देहरादून से त्रिवेणीघाट ऋषिकेश तक निकाली स्वाभिमान पदयात्रा। 29 सितम्बर को ऋषिकेश में होगी महारैली

शहीद स्थल देहरादून से त्रिवेणीघाट ऋषिकेश तक निकाली स्वाभिमान पदयात्रा। 29 सितम्बर को ऋषिकेश में होगी महारैली

मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर पदयात्रा में जुटे जुटे लोग

देहरादून। मूल निवास – भू कानून समन्वय संघर्ष समिति ने मूल निवास 1950 और सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर देहरादून के शहीद स्मारक से ऋषिकेश त्रिवेणी घाट तक स्वाभिमान पदयात्रा निकाली। करीब 45 किमी तक युवा पैदल चले। मियांवाला, भानियावाला, जौलीग्रांट, रानीपोखरी और ऋषिकेश में पदयात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

मूल निवास भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में 29 सितंबर को ऋषिकेश में होने जा रही स्वाभिमान महरैली को लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

ऋषिकेश के त्रिवेणीघाट में पदयात्रियों ने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया कि वह अंतिम सांस तक मूल निवास और भू-कानून के लिए लड़ते रहेंगे।

संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि अपने ही राज्य में मूल निवासियों के सामने पहचान का संकट खड़ा हो गया है। यहां की संस्कृति, संसाधन, रोजगार, जमीनों पर बाहरी ताकतें कब्जा जमा रही है। अपराधियों द्वारा सरेआम मूल निवासियों को मारा जा रहा है। ड्रग्स का कारोबार तेजी से फैल रहा है और इसकी गिरफ्त में हमारी युवा पीढ़ी आ रही है। यही हाल रहा तो वह दिन दूर नहीं होगा, जिस दिन हमारा अस्तित्व ही खत्म हो जाएगा।

मोहित डिमरी ने यह भी कहा कि आज मूल निवासियों को एक होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। बाहरी ताकतें हमें कमजोर समझ रही है। हमारी जमीनों पर बाहर के लोग कारोबार कर रहे हैं और हमारे लोग वहां नौकर या चौकीदार बन रहे हैं। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मूल निवासियों को सरकारी और प्राइवेट नौकरी के साथ ही सरकारी योजनाओं में 90 प्रतिशत आरक्षण मिलना चाहिए। राज्य में कितने मूल निवासी हैं, इसका सर्वेक्षण भी होना चाहिए।

इस मौके पर लूशुन टोडरिया, प्रांजल नौडियाल, आशीष नौटियाल, विपिन नेगी, पंकज उनियाल, प्रज्ज्वल जोशी, मनीष रतूड़ी, गणेश धामी, दीपिका फर्स्वाण, उत्तम पँवार, राहुल कोहली, आर्यन रावत, आशुतोष कोठारी,बअतुल थपलियाल

यशवर्धन कत्वान, कार्तिकेय उनियाल, जगत मर्तोलिया, धर्मेंद्र रावत, यश उनियाल, शुभेंदु बहुगुणा, सौम्य रावत, अनिल डोभाल, विनीत सकलानी, रश्मि सती नैनवाल, वंदना रावत, सुनील राणा, अंकित नेगी, नवीन नकोटी, कार्तिकेय कपरवांण, जगमोहन नेगी, मोहन रावत, एल पी रतूड़ी, विश्ववेधर बौटियाल, नवनीत गुसाईं, दिमेश्वर रानाकोटी,मोनू नौडियाल, अमित पंत, नमन चन्दोला, प्रशांत कांडपाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top