Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

विजय की आखिरी फिल्म दलपति 69 का पहला पोस्टर जारी, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा

विजय की आखिरी फिल्म दलपति 69 का पहला पोस्टर जारी, निर्माताओं ने रिलीज की तारीख से उठाया पर्दा

दलपति 69 साउथ सुपरस्टार विजय की राजनीति में प्रवेश से पहले आखिरी फिल्म होगी। द गोट की रिलीज के कुछ ही दिनों बाद विजय की अगली फिल्म पर एक अपडेट आया है। इस फिल्म का निर्माण केवीएन प्रोडक्शंस करने जा रहा है। बीते दिन प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर एक भावुक वीडियो जारी करते हुए दलपति 69 के बारे में जानकारी दी थी। वहीं, अब केवीएन प्रोडक्शंस ने आधिकारिक तौर पर फिल्म का एलान कर दिया है। साथ ही उन्होंने दलपति 69 का पहला पोस्टर भी जारी किया।

केवीएन प्रोडक्शंस ने फिल्म की घोषणा करते हुए इसका पहला पोस्टर जारी किया। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के बारे में दिलचस्प जानकरियां भी साझा कीं। वहीं, उन्होंने दलपति 69 की रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। निर्माताओं द्वारा जारी किए गए पोस्टर में विजय के हाथों को दिखाया गया है और उनके साथ में जल्दी हुई एक मशाल दिख रही है। पोस्टर पर लिखा है कि लोकतंत्र के मशाल वाहक जल्द आ रहे हैं।

निर्माताओं ने यह भी बताया है कि इस फिल्म का निर्देशन एच विनोत करेंगे। फिल्म में सुपरस्टार विजय मुख्य भूमिका निभाएंगे, लेकिन अब अन्य कलाकारों का खुलासा नहीं किया गया है। फिल्म के लिए संगीत अनिरुद्ध रविचंदर बनाएंगे। पोस्ट साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, हमें यह घोषणा करते हुए बहुत गर्व और उत्साह हो रहा है कि हमारी पहली तमिल फिल्म दलपति 69 है, जिसका निर्देशन दूरदर्शी एच विनोत ने किया है, जिसमें संसेशन रॉकस्टार अनिरुद्ध रविचंदर का संगीत है।

इसके साथ ही निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। यह फिल्म अगले साल यानी अक्तूबर, 2025 में रिलीज होगी। पोस्टर से लग रहा है कि फिल्म की कहानी सोशल ड्रामा थ्रिलर फिल्म होगी। इससे पहले निर्माताओं ने एक भावनात्मक वीडियो जारी किया था, जिसमें विजय की इंडस्ट्री में 30 साल की यात्रा दिखाई गई थी। तीस साल से ज्यादा समय से तमिल फैंस के दिलों में राज करने वाले अभिनेता विजय इस फिल्म के जरिए सिनेमा को अलविदा कहने जा रहे हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्देशक एच विनोत और उनकी टीम अक्तूबर 2024 में विजय अभिनीत आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की योजना बना रही है। फिल्म में विजय को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में दिखाने की उम्मीद है। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल इस अनाम फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए बातचीत कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु को फिल्म में विजय के साथ मुख्य भूमिका निभाने के लिए संपर्क किया गया है। सत्यन सूर्यन के फोटोग्राफी निर्देशक के रूप में इस परियोजना में शामिल होने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top