Headline
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री

श्रम कानूनों के प्रति जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए- स्पीकर ऋतु खण्डूडी

श्रम कानूनों के प्रति जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए- स्पीकर ऋतु खण्डूडी

कोटद्वार। सिडकुल में श्रम विभाग उत्तराखंड के द्वारा आयोजित शिविर में स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि श्रम कानूनों के प्रति जनहित में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रम कानूनों का सही ज्ञान और समझ श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस प्रकार के जन जागरण शिविरों के माध्यम से श्रमिकों को उनकी कानूनी स्थिति और अधिकारों के बारे में जानकारी मिल सकती है, जो कि समाज में सामाजिक न्याय और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है।

विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल क्षेत्र में श्रमिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए श्रम विभाग के अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सिडकुल के विकास और श्रमिकों की स्थिति में सुधार लाने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान, विधानसभा अध्यक्ष ने श्रम विभाग की पहल की सराहना की और कहा कि यह शिविर श्रमिकों के लिए एक सशक्तिकरण का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने श्रम विभाग के अधिकारियों को प्रेरित किया कि वे स्थानीय समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करें।

ऋतु खण्डूडी भूषण ने आशा व्यक्त की कि इस जन जागरण शिविर के माध्यम से श्रमिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में पूर्ण जानकारी मिलेगी और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने सभी सहभागियों को धन्यवाद दिया और श्रम विभाग की टीम की मेहनत की सराहना की। विधानसभा अध्यक्ष ने सिडकुल में श्रमिकों को सीधे रूप से लाभ पहुंचाने वाले कार्यक्रमों की अहमियत पर जोर दिया विभागीय अधिकारियों को इन जिम्मेदारीयों गम्भीरता से निभाने के निर्देश भी दिये। कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्रम विभाग की टीम व उनके प्रयासों की सरहाना करी और आशा व्यक्त की कि उनकी सिफारिशों के अनुसार सिडकुल क्षेत्र में सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

इस दौरान हरि सिंह पुंडीर, मनीष भट्ट, रजनी बिष्ट, सौरव नौटियाल, आशा राजेश्वरी, सोहन सिंह सैनी अपर जिलाधिकारी, असिस्टेंट लेबर कमिश्नर दीपक कुमार व मीनाक्षी भट्ट, लेबर एनफोर्समेंट अधिकारी आर एस तंवर, रीजनल कमिश्नर पीएफ विभाग, डॉ अमित सक्सेना, सी. एम. ओ., अनुज ऋषि, डिप्टी डायरेक्टर ई.एस.आई.सी., शैलेंद्र सिंह रावत, , सुनील गुप्ता, सिडकुल एसोसिएशन कोटद्वार के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top