Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

हिंसा पीड़ित अन्तर्राष्ट्रीय दिवस – दुनिया में धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा का कोई स्थान नहीं। परमार्थ निकेतन में हिंसा पीड़ितों के लिए विशेष पूजन

हिंसा पीड़ित अन्तर्राष्ट्रीय दिवस – दुनिया में धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा का कोई स्थान नहीं। परमार्थ निकेतन में हिंसा पीड़ितों के लिए विशेष पूजन

ऋषिकेश। आज धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर परमार्थ निकेतन में माँ गंगा के तट पर विशेष पूजन व रूद्राभिषेक कर सभी ने अपनी भावाजंलि अर्पित की। आज का दिन हमें उन निर्दोष आत्माओं की याद दिलाता है जिन्होंने अपने धर्म और विश्वास के कारण अत्याचार और हिंसा का सामना किया। अभी हाल ही में हम सभी ने बांग्लादेश में देखा कि वहां रहने वाले हिन्दू भाई, बहनों और बच्चों पर कितना अत्याचार हुआ जिसने पूरे विश्व हो दहला कर रख दिया है। आज का दिन हमें एकजुट होकर शांति, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देने की शिक्षा प्रदान करता है।

स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने कहा कि भारत और भारतीय संस्कृति विविधता में एकता की संस्कति है, जिसने सदियों से विभिन्न धर्मों और विश्वासों को सम्मान व आदर प्रदान किया है। भारतीय संस्कृति में सहिष्णुता, प्रेम और करुणा के मूल्य समाहित है। भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी धर्मों और विश्वासों के प्रति समान रूप से सम्मान और सहानुभूति रखनी चाहिए।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष, पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने इस अवसर पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि किसी भी राष्ट्र में “धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। हमें अपने दिलों में सभी धर्मों और उनके अनुयायियों के प्रति प्रेम, करुणा और सहिष्णुता को स्थान देना होगा। भारतीय संस्कृति हमें सिखाती है कि सभी जीवों में ईश्वर का वास है इसलिये हमें सभी के प्रति समान भाव रखना होगा।”

स्वामी जी ने कहा कि धर्म का गलत उपयोग करते हुये या धर्म के नाम पर किसी भी तरह कि हिंसा जायज नहीं है। हिंसा, मानवता के लिये कलंक है। किसी के भी सम्मान के साथ विशेष कर नारियों के सम्मान के साथ जो हो रहा है उसकी कड़े शब्दों में निंदा होनी चाहिये। इस बर्बरतापूर्ण व्यवहार को रोकने के लिये कठोर से कठोर नियमों व न्यायप्रणाली को क्रियान्वित करने का समय आ गया है। अगर किसी के द्वारा आज अपराध हुआ है तो उसकी सजा के लिये वर्षों-वर्षों तक का इंतजार समाप्त होना चाहिये क्योंकि इससे पीड़ित परिवार को अनेक दुःखों का सामना करना पड़ता है इसलिये दोषी को जल्द से जल्द सजा का प्रावधान होना चाहिये।

स्वामी जी ने कहा कि, “आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपने समाज में शांति और सद्भावना को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास करना होगा। हमें वर्तमान व भावी पी़िढ़यों को सहिष्णुता और प्रेम के मूल्यों को सिखाना होगा ताकि वे एक बेहतर और शांतिपूर्ण भविष्य का निर्माण कर सकें।”

स्वामी जी ने कहा कि धर्म और विश्वास हमें आंतरिक शांति और स्थिरता प्रदान करते हैं। हमें कठिनाइयों का सामना करने की शक्ति देते हैं और हमें एक बेहतर व्यक्तित्व के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।

धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा के कृत्यों के पीड़ितों की स्मृति में अंतर्राष्ट्रीय दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमें अपने समाज में शांति, सहिष्णुता और मानवता के मूल्यों को बढ़ावा देना होगा। भारतीय संस्कृति और हमारे संस्कार हमें यह सिखाते हैं कि सभी धर्म और विश्वास समान रूप से महत्वपूर्ण हैं और हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहानुभूति रखनी चाहिये।

आईये आज के दिन हम संकल्प ले कि हम सभी मिलकर अपने समाज में शांति और सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिये मिलकर प्रयास करेंगे। हमें यह सुनिश्चित करना कि किसी भी व्यक्ति को अपने धर्म या विश्वास के आधार पर हिंसा का शिकार न होना पड़े। हमें एकजुट होकर उन लोगों की मदद करनी होगी जो इस प्रकार की हिंसा का सामना कर रहे हैं। साथ ही उन्हें न्याय दिलाने के लिए भी प्रयास करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top