Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ED का छापा। नोट गिनने के लिए मंगाई मशीन

IFS अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर भी ED का छापा। नोट गिनने के लिए मंगाई मशीन

देहरादून।उत्तराखंड में बुधवार का दिन कांग्रेस और भाजपा सरकार के पूर्व कद्दावर मंत्री और कुछ अधिकारियों के ऊपर भारी पड़ा। जहां कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के ठिकानों पर ED की एक साथ रेड पड़ी।वहीं पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के बाद  आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर भी ईडी ने बुधवार को छापा मारा। रेड के दौरान उनके कैनाल रोड स्थित घर से भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर सामने आई। कैश गिनने के लिए ईडी ने नोट गिनने वाली दो मशीनें मंगवाई ।

विदित रहे कि उत्तराखंड में चर्चा का विषय बने आईएफएस सुशांत पटनायक पर पिछले दिनों एक महिला कर्मचारी ने छेड़खानी का संगीन आरोप भी लगाया था। इसके बाद उन्हें प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से हटाया गया था, और पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था।आईएफएस अधिकारी के घर भी ईडी ने छापा मारा है। सूत्रों के अनुसार छापे मे आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर करोड़ों रुपए की नकदी मिली, जिसकी गिनती के लिए ईडी ने नोट गिनने की मशीनें मंगवाई हैं. हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

IFS अफसर सुशांत पटनायक के घर ईडी अधिकारियों ने दस्तावेज खंगालने के साथ ही, सुशांत पटनायक से पूछताछ भी की। ईडी की टीम ने सुशांत पटनायक के घर में दस्तावेज खंगाले. खबर है कि टीम को सुशांत पटनायक के घर से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है. उत्तराखंड में महिला से छेड़छाड़ के आरोपों के बाद चर्चाओं में रहने वाले आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक अब एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के रडार पर आ गए हैं। दरअसल ईडी की ये छापेमारी आय से अधिक संपत्ति मामले में चल रही है. इनमें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व से जुड़ा मामला भी है. कालागढ़ रेंज में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया था. मोरघट्टी और पाखरो में अवैध निर्माण का भी मामला जांच में सामने आया. यहां बड़ी संख्या में हरे पेड़ कटवाने का आरोप है. उस दौरान हरक सिंह रावत उत्तराखंड के वन मंत्री थे. विधानसभा चुनाव 2022 से ठीक पहले हरक सिंह रावत को बीजेपी ने सरकार और पार्टी से निकाल बाहर किया था. हरक ने फिर कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

बताते चलें पूर्व मंत्री हरक सिंह के घर पर ED की टीम ने लगातार पूछताछ की। इस दौरान किसी को भी अंदर से बाहर और बाहर से अंदर जाने की अनुमति नहीं थी। वहीं कांग्रेस के विधायक और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, उमेश कुमार, हरीश धामी, मदन बिष्ट के साथ में उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के साथ हरक सिंह रावत के घर पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा में तैनात जवानों ने उन्हें अंदर जाने से मना कर दिया जिसके बाद उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया तो सुमित हृदेश ने भी इस कार्रवाई को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top