Headline
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
मुख्यमंत्री ने गैरसैंण में 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से गैरसैंण की पेयजल आपूर्ति को मिलेगा सुदृढ़ आधार, रामगंगा नदी पर बांध निर्माण परियोजना को मिली वित्तीय स्वीकृति *
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान*  *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान* *पूंजीगत विकास के लिए 4,164 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान, स्थानीय निकायों को मिलेंगे अतिरिक्त संसाधन*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*

भाइयों का प्रेम देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध। राम भरत मिलाप ग्राम डंगला

भाइयों का प्रेम देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध। राम भरत मिलाप ग्राम डंगला

द्वारीखाल। डबरालस्यूं पट्टी की तिमली ग्रामसभा के ग्राम डंगला में 29 मई से 6 जून तक रामलीला का आयोजन किया जा रहा है 7 जून को श्रीराम का राज्याभिषेक होगा। द्वारीखाल ब्लॉक के इतिहास में पहली बार गर्मियों में रामलीला का आयोजन किया जा रहा हैं।

ग्राम डंगला में वर्षों पहले रामलीला का आयोजन होता था, लेकिन पलायन जैसी विपरीत परिस्थितियों के कारण 2002 के बाद रामलीला का आयोजन नहीं हो पाया। रामलीला समिति के संयोजक अनिल डबराल की पहल के फलस्वरूप बीस साल सन् 2022 से पुन : रामलीला का आयोजन शुरू किया गया तब से यह आयोजन लगातार हो रहा है।

उत्तराखंड के अन्य गांवों की तरह डंगला गाँव भी पलायन की मार झेल रहा है। गांव में केवल चार युवा हैं, रामलीला के संयोजक अनिल डबराल ने इन लोगों के सामने गांव में रामलीला का आयोजन करने की इच्छा व्यक्त की। इसके बाद गांव में रामलीला का आयोजन शुरू हो गया।

इस वर्ष की रामलीला लीला दीसा ध्याणियो के लिए समर्पित है। विगत वर्षों में रामलीला का आयोजन अक्तूबर नवंबर के महीने होता था, इस वर्ष ग्रामसभा तिमली के अंतर्गत आने वाले गावों डंगला, नौबाड़ी, तिमली, कलथर, कंडवाण, बाड़ियूं गांवों की समस्त दिशा ध्याणियों को सादर आमंत्रित किया गया है। रहने खाने की व्यवस्था रामलीला समिति की तरफ से है।

रामलीला के आयोजन के कारण कई बहिन बेटियां वर्षों बाद मिल रही हैं, जिसके कारण सब लोग आनंदित हो रहे हैं। गांव में चहल पहल का माहौल है सबकी पुरानी यादें ताजी हो गई हैं, इस आयोजन के लिए समस्त क्षेत्रवासी रामलीला के संयोजक अनिल डबराल का धन्यवाद अदा कर रहे हैं।

कल की लीला में भरतजी वन में जाकर रामचंद्र जी की चरण पादुका लेकर अयोध्या वापस लौटे और रामजी की खड़ाऊ राजगद्दी पर स्थापित कर  स्वयं तपस्वी जीवन शुरू कर दिया।

राम भरत मिलाप की लीला में भरत के त्याग और राम भरत के भ्रातृ प्रेम एवं कलाकारों के अच्छे अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा। राम का अभिनय अरुण डबराल, लक्ष्मण हर्षमोहन डबराल, सीता आईसा दुदपुड़ी, भरत प्रेरणा नेगी शत्रुघ्न निषादराज नवीन कुकरेती ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top