Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक की तलवार से गला रेत कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

विवाद में बीच बचाव कर रहे युवक की तलवार से गला रेत कर की हत्या, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। शाहपुर शीतलाखेड़ा में दो युवकों के विवाद में बीच बचाव कर रहे एक युवक की तलवार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है, जबकि घायलों को भी उपचार के लिए भेजा गया। वहीं, पुलिस ने मृतक के भाई जसविंदर की तहरीर पर आरोपी युवक सरबजीत उर्फ गोलू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार देर रात की है। शाहपुर शीतलाखेड़ा में मेले के दौरान सरबजीत उर्फ गोलू निवासी शाहपुर शीतलाखेड़ा व मोहित निवासी हरबंशवाला थाना बढ़ापुर जिला बिजनौर में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिस पर मोहित ने फोन कर मेला देखने आए रिश्तेदार रविंद्र उर्फ अमन निवासी चाणचक को अपने साथ झगड़ा होने की बात बताई और मौके पर बुला लिया। इस दौरान सरबजीत उर्फ गोलू मोहित पर तलवार से वार कर रहा था।

रविंद्र उर्फ अमन ने दोनों में बीच बचाव करना चाहा। जिस पर सरबजीत उर्फ गोलू ने रविंद्र उर्फ अमन के गले पर तलवार से वार कर दिया। जिसमें अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल भेज गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वारदात की जानकारी मिलने के बाद कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्यारोपी की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top