Thursday, May 9, 2024
Latest:
उत्तराखंडखेलदेहरादून

SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज, माउंट अंकोकागुआ को किया सफलतापूर्वक आरोहण।

 

*SDRF, उत्तराखंड पुलिस के जवान राजेन्द्र नाथ ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज, माउंट अंकोकागुआ को किया सफलतापूर्वक आरोहण।*

SDRF के मुख्य आरक्षी राजेन्द्र सिंह नाथ द्वारा दिनाँक 29 जनवरी 2024 को समय प्रातः 11:30 बजे (दक्षिण अमेरिका समयानुसार) दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के अर्जेंटीना में स्थित सबसे ऊँची चोटी माउंट अंकोकागुआ (6961 मीटर) को सफलतापूर्वक फतह कर देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है। राजेन्द्र नाथ द्वारा प्रत्येक महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों को फतह करने के लक्ष्य के क्रम में अब तक तीन महाद्वीपों यूरोप, अफ्रीका व दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटियों को फतह किया जा चुका है। यह उत्तराखंड पुलिस के प्रथम जवान है जिनके द्वारा ये कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

विगत 12 जनवरी 2024 को पुलिस महानिदेशक, उतराखंड श्री अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय, देहरादून से श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF व श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF की उपस्थिति में राजेन्द्र नाथ को पुलिस प्रतीक चिन्ह देकर दक्षिण अमेरिका स्थित माउंट अकोंकागुआ के सफल आरोहण के लिए शुभकामनाओं सहित फ्लैग ऑफ किया गया था।

*श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखंड महोदय द्वारा सफलतापूर्वक आरोहण करने के लिए मुख्य आरक्षी राजेन्द्रनाथ की सराहना की तथा देश व उत्तराखंड पुलिस का नाम गौरवान्वित किये जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए रु 10,000 के नगद पुरस्कार की घोषणा की गयी।*

श्रीमती रिधिम अग्रवाल, पुलिस महानिरीक्षक, SDRF द्वारा राजेन्द्र नाथ को सफल आरोहण के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन पर्वतारोहण अभियानों से प्राप्त अनुभव हाई एल्टीट्यूड एरिया में SDRF की कार्यदक्षता व निपुणता बढ़ाने में अत्यंत सहायक होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ द्वारा उच्च पर्वत श्रंखलाओं पर किये गए सफल आरोहण अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने हैं।

श्री मणिकांत मिश्रा, सेनानायक SDRF द्वारा राजेंद्र नाथ को दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर भारतीय एवं उत्तराखंड पुलिस का ध्वज लहराने के लिए शुभकामनाएं दी गयी। उन्होंने बताया गया कि मुख्य आरक्षी राजेन्द्र नाथ SDRF की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम का एक अभिन्न अंग है, इनके अनुभवों से SDRF व उत्तराखंड पुलिस के अन्य कार्मिक भी लाभान्वित होंगे।

राजेन्द्र नाथ द्वारा पूर्व में भी अनेक कीर्तिमान हासिल किये गए है। इनके द्वारा विगत वर्षों में चंद्रभागा-13 (6264 मीटर), डीकेडी-2 (5670 मीटर), माउंट त्रिशूल (7120 मीटर) माउंट गंगोत्री प्रथम (6672 मीटर), माउंट श्रीकंठ (6133  मीटर), माउंट बलज्यूरी (5922 मीटर), माउंट बंदरपूंछ (5500 मीटर), यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुश(5642 मीटर), अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो (5895 मीटर) का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *