“आलोक मलासी म्यूजिकल” यू ट्यूब चैनल पर रिलीज़ हुआ.. नया डीजे सोंग – “सरु सरु”
आज 15 अक्टूबर 2023 को प्रसिद्ध गीत “मेरी जन्म भूमि मेरो पहाड़” के संगीतकार एवं गायक आलोक मलासी का एक नया डी जे गीत “सरु सरु”, “आलोक मलासी म्यूजिकल” पर, रिलीज़ हो गया है। गीत आज के डी जे गीतों की तरह ही चलता फिरता गीत है जो युवा पीढ़ी को बहुत पसंद आएगा। आलोक मलासी के गाये इस डी जे गीत क़ी धुन भी उन्होंने खुद ही बनाई है। आलोक मलासी का गाया यह पहला डी जे गीत है। इस गीत के गीतकार धर्मेश सागर हैं एवं संगीत संयोजक रणजीत सिंह हैं। इस डीजे गीत में अमित डोरेमोन एवं हिमानी कोरंगा नें अच्छा अभिनय किया है। इस गीत के निर्देशक युदवीर सिंह नेगी, सह निर्देशक बॉबी शाह एवं कोरियोग्राफर अंकुश सकलानी हैं। इस गीत के वीडियो एडिटर वाई सीरीज के महेश पाल एवं निर्माता स्वयं आलोक मलासी हैं।
यह गीत यू ट्यूब चैनल “Alok Malasi Musical” पर उपलब्ध है…