Headline
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*
क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री*
क्षेत्र विशेष की पहचान को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ाई जाएं परियोजनाएं : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द*
आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार* *जीएसडीपी में डेढ़ गुने से अधिक की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के अवसरों में इजाफा*
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री*
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं*  *जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं* *जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*
*उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा**
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार*  *ऊपर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक कार्रवाई से स्पष्ट हुआ सरकार का संदेश*
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार* *ऊपर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक कार्रवाई से स्पष्ट हुआ सरकार का संदेश*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*  *मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ* *मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*

*सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान चलाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश*

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई, पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा उपायों को किया जाए और प्रभावी*

*सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में विगत दिनों हुई सड़क दुर्घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए परिवहन विभाग, पुलिस, जिला प्रशासन एवं सड़क निर्माण से संबंधित विभागों को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए समन्वित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को रोकना सभी संबंधित विभागों की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रदेशभर में सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जाए। निर्धारित गति सीमा से अधिक गति से वाहन चलाने, ओवरलोडिंग, नशे में वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने तथा हेलमेट एवं सीट बेल्ट सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर वाहनों की फिटनेस, यात्री क्षमता एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का गहन विश्लेषण करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर आवश्यक सुधारात्मक एवं सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्वतीय मार्गों पर आवश्यकतानुसार सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित विभागों की जवाबदेही तय करते हुए सड़क सुरक्षा उपायों के क्रियान्वयन की नियमित समीक्षा की जाए। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को न्यूनतम करने के लिए ठोस, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Back To Top