Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गांव पहुंचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द*
आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार* *जीएसडीपी में डेढ़ गुने से अधिक की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के अवसरों में इजाफा*
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री*
संविधान के आदर्शों को अपने व्यवहार एवं कार्यशैली में उतारें – मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं*  *जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*
मुख्यमंत्री ने सुनीं प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं* *जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के दिए निर्देश*
*उत्तरकाशी के मोरी तहसील के ग्राम पवाणी में अग्निकांड की घटना पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया गहरा दुःख, प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का दिया भरोसा**
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार*  *ऊपर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक कार्रवाई से स्पष्ट हुआ सरकार का संदेश*
भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर निर्णायक कार्रवाई कर रही धामी सरकार* *ऊपर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारियों तक कार्रवाई से स्पष्ट हुआ सरकार का संदेश*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ*  *मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेले एवं विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ* *मुख्यमंत्री ने कमलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की*
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात*  *मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
मुख्यमंत्री ने कैंट विधानसभा क्षेत्र को दी 48.44 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात* *मुख्यमंत्री ने 23 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास*
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 5.19 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*

आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार* *जीएसडीपी में डेढ़ गुने से अधिक की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के अवसरों में इजाफा*

*आर्थिक विकास के साथ मानव विकास के संकेतकों में सुधार*

*जीएसडीपी में डेढ़ गुने से अधिक की बढ़ोतरी, प्रति व्यक्ति आय और रोजगार के अवसरों में इजाफा*

पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में विस्तार के साथ ही विकास के सामाजिक संकेतकों में भी सुधार दर्ज किया गया है। राज्य की सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी), प्रति व्यक्ति आय और औद्योगिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। वहीं, बहुआयामी गरीबी में कमी, रोजगार के अवसरों में वृद्धि और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े कई संकेतकों में सुधार दर्ज हुआ है।

वर्ष 2024-25 में उत्तराखंड की जीएसडीपी बढ़कर 3,81,889 करोड़ रुपए हो गई है। वर्ष 2021-22 के मुकाबले इसमें डेढ़ गुने से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसी अवधि में राज्य की प्रति व्यक्ति आय भी 1,94,670 रुपए से बढ़कर 2,73,921 रुपए हुई। वर्ष 2024-25 में राज्य की आर्थिक विकास दर 7.23 प्रतिशत रही। वहीं, वर्ष 2026-27 के लिए 1,11,703.21 करोड़ रुपए का बजट पारित किया गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट की तुलना में 10.41 प्रतिशत अधिक है।

*गरीबी में कमी, रोजगार के अवसर बढ़े*
राज्य में बहुआयामी गरीबी सूचकांक (मल्टी डायमेंशनल पॉवर्टी इंडेक्स) में भी गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2021-22 में यह 9.7 प्रतिशत था, जो वर्ष 2024-25 में घटकर 6.92 प्रतिशत रह गया। श्रम बल भागीदारी दर (लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट) भी वर्ष 2021-22 के 60.1 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 64.4 प्रतिशत हो गई। यह श्रम बाजार में लोगों की बढ़ती भागीदारी का संकेत है।

*उद्योग और स्टार्टअप गतिविधियों का विस्तार*
राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) की संख्या वर्ष 2021-22 में 59,798 थी, जो वर्ष 2024-25 में बढ़कर 79,394 हो गई। इन उद्यमों में रोजगार पाने वालों की संख्या भी वर्ष 2022 के 3,43,922 से बढ़कर वर्ष 2025 में 4,56,605 हो गई। राज्य में बड़े उद्योगों की संख्या वर्ष 2024-25 में 128 दर्ज की गई। वहीं, स्टार्टअप की संख्या वर्ष 2017 तक शून्य थी, जो वर्ष 2021-22 में 702 और वर्ष 2024-25 में बढ़कर 1,750 हो गई। स्वास्थ्य के क्षेत्र में शिशु मृत्यु दर वर्ष 2024-25 में घटकर 20 और मातृ मृत्यु दर 91 पर आ गई। आर्थिक और सामाजिक विकास के ये आंकड़े राज्य में हो रहे बदलाव की तस्वीर पेश करते हैं।

Back To Top