Headline
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
ड्रग फ्री उत्तराखंड’ से ‘विकसित भारत 2047’ तक के विषय पर बनबसा में मुख्यमंत्री का युवाओं से संवाद*
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण : मुख्यमंत्री
धामी सरकार का ऋषिकेश के सुनियोजित विकास पर फोकस, महायोजना को अंतिम रूप देने की कवायद तेज*

भारतीय पारंपरिक नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं

भारतीय पारंपरिक नववर्ष एवं चैत्र नवरात्र की शुभकामनाएं

बाहर शक्ति का पूजन और भीतर शक्ति का दर्शन

*स्वामी चिदानन्द सरस्वती*

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने वैदिक हिन्दू नववर्ष और नवरात्रि की शुभकामनायें देते हुये कहा कि इन नौ दिनों में बाहर शक्ति का पूजन करें और भीतर शक्ति का दर्शन करें।

हिन्दू नववर्ष की जानकारी देते हुये स्वामी जी ने कहा कि जब सम्राट विक्रमादित्य ने शकों को हराया था उस दिन से विक्रमी संवत की शुरू हुआ। उसम्राट विक्रमादित्य ने ज्जैन पर आक्रमण किया और एक नए युग का आह्वान किया। चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना और गुड़ी पड़वा और उगादी पहला दिन है।

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी ने शक्ति के महापर्व ‘‘नवरात्रि’’ की शुभकामनायें देते हुये कहा कि नवरात्रि पर्व भीतर की यात्रा का पर्व है। हमारे भीतर भी एक रात्रि है, जो कई बार हमें दिखाई नहीं देती है। हमारे भीतर केवल एक रात्रि नहीं बल्कि रात्रि ही रात्रि है। रात्रि से तात्पर्य अन्धकार और दिवस का मतलब प्रकाश से है। नवरात्रि का पर्व भीतर के अन्धकार से भीतर के प्रकाश की ओर बढ़ने का पर्व है।

स्वामी जी ने कहा कि मार्कण्डेय पुराण में देवी महात्म्य और दुर्गा सप्तशती में माँ की महिमा एवं माँ दुर्गा द्वारा संहार किए गए दैत्यों वर्णन मिलता है। दुर्गा सप्तशती में बहुत ही दिव्य मंत्र हैं, उन्हें हम इस नौ दिवसीय नवरात्रि की यात्रा में स्मरण करें। नौ दिन के नौ अक्षरों में नवार्ण मंत्र के माध्यम से हम अपनी भीतर की शक्ति को पहचाने। बाहर शक्ति का पूजन और भीतर शक्ति का दर्शन करें क्योंकि नवरात्रि का पर्व शक्ति का पर्व, आत्म निरीक्षण का पर्व और भीतर की यात्रा का पर्व है।

वर्तमान समय में हमें शुंभ निशंभ जैसे प्राणी तो नहीं मिलेगे परन्तु उनसे भी विशाल अवगुण कई बार हमारे अपने स्वभाव में होते हैं जिसे हम देख नहीं पाते और कई बार इसे स्वीकार भी नहीं करते। इन नौ दिनों में आत्मावलोकन करें कि हमारे स्वभाव में कौन से अवगुण और बुराईयां है। अपने भीतर में जो आईनैस ओर माईनैस है उससे उपर उठने का पर्व है।

नवरात्रि केवल उपवास का नहीं बल्कि सहवास का पर्व है। उपवास माने प्रभु के निकट बैठने का पर्व और सहवास अर्थात परिवार के निकट रहना, परिवार के साथ रहना। नवरात्रि के अवसर पर अपने जीवन की बेलेन्ससीट बनाओ यही तो आत्म साधना और आत्मोत्कर्ष है। इन नौ दिनों में आत्मावलोकन करें कि हमारे स्वभाव में कौन से अवगुण और बुराइयां है। नवरात्रि के प्रथम दिन आत्म निरिक्षण करें और निर्मलता को धारण करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top