Headline
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया
21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री ने गुरुवार को आवास पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ योगाभ्यास किया
मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन सेवा का विस्तार उत्तराखण्ड की कनेक्टिविटी को नई दिशा देगा। इससे तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों को तेज, सुरक्षित एवं आधुनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी : मुख्यमंत्री

उद्योग मित्रों की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की प्राथमिकताः डॉ आशीष चौहान*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ*
*नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न*
*रिस्पना को नया जीवन देने की तैयारी, जिला प्रशासन-नगर निगम की संयुक्त मुहिम तेज*
कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा* *मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात*
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण*  *कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा*  *मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात*
मुख्यमंत्री ने पौड़ी में विज्ञान संग्रहालय का किया लोकार्पण* *कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाने की घोषणा* *मुख्यमंत्री ने 110 करोड़ की विकास योजनाओं की दी सौगात*
खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां*
खटीमा में “जन-जन की सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां*

नैनीडांडा विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल एवं जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि मंडल बस सेवा नियमित करने हेतु उप महाप्रबंधक परिवहन निगम उत्तराखंड से मिला

नैनीडांडा विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल एवं जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि मंडल बस सेवा नियमित करने हेतु उप महाप्रबंधक परिवहन निगम उत्तराखंड से मिला

नैनीडांडा विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल एवं जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि मंडल बस सेवा नियमित करने हेतु उप महाप्रबंधक परिवहन निगम उत्तराखंड से मिला। सतीश घिल्डियाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ विकासखंड नैनीडांडा हेतु संचालित एकमात्र देहरादून-धुमाकोट बस सेवा लंबे समय से अनियमित चल रही है, जिससे क्षेत्रीय जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय मांग पर शुरू की गई इस सेवा को अक्सर यात्रा सीजन (अप्रैल से जून) के दौरान बंद कर चारधाम यात्रा मार्ग पर लगा दिया जाता है, जबकि इसी समय पहाड़ों में पूजा और विवाह कार्यक्रमों की अधिकता के कारण इस बस की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। देहरादून से धुमाकोट जाने के लिए अन्य कोई सीधा विकल्प न होने के कारण ग्रामीणों, बुजुर्गों और महिलाओं को आवागमन में अत्यधिक कठिनाई हो रही है। उन्होंने जनहित को देखते हुए इस बस सेवा को तत्काल नियमित रूप से सुचारू करने की मांग की ताकि स्थानीय जनता को निजी वाहनों के आर्थिक बोझ और असुरक्षित सफर से राहत मिल सके। उप महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि बस सेवा एक सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी।
प्रतिनिधि मंडल में जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत, समिति के पदाधिकारी लक्ष्मण रावत, गोविन्द जुयाल, जी,एस नेगी, राकेश मधवाल, सुरेन्द्र प्रसाद मधवाल आदि उपस्थित रहे।

Back To Top