Headline
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
धामी कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय, जानिए ये खास खबर
देहरादून तक सीमित नहीं रहेंगी सरकार की महत्वपूर्ण बैठकें, जनपदों तक पहुंच रही निर्णय लेने की प्रक्रिया* *मुख्यमंत्री धामी की नई पहल से सरकार और जनता के बीच संवाद को मिलेगी मजबूती*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटे भारतीय तटरक्षक बल एवं एचएमआई के संयुक्त अभियान दल का मुख्यमंत्री ने किया फ्लैग-इन*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*
दोपहर 12 बजे बाजपुर में हुई भीषण ओलावृष्टि, सूचना मिलते ही प्रभावित किसानों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री धामी*

अनुरागी बंधुओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया

अनुरागी बंधुओं ने कार्यक्रम में समां बांध दिया

गढ़भूमि लोक संस्कृति संरक्षण समिति मुनि की रेती ढालवाला ऋषिकेश के दो दिवसीय कार्यक्रम का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम रहा।

पौड़ी गढ़वाल द्वारीखाल ब्लॉक के कोटलमंडा (गुमखाल) निवासी अनुरागी ब्रदर्स,निर्मल अनुरागी,राकेश अनुरागी एवं अंजली अनुरागी के मार्मिक लोकगीत सुनकर दर्शक भाव विभोर हो गए।

विदित हो कि अनुरागी बंधु तीनों भाई बहिन  नेत्रहीन हैं लेकिन संगीत के प्रति उनके समर्पण ने इस बाधा को अवसर में बदल दिया। हास्य कलाकार किशना बगोट के प्रयासों से अनुरागी बंधुओं को लोग जानने पहचानने लगे हैं और अब उन्हें कार्यक्रम भी मिल रहे हैं।

गोपेश्वर जनपद चमोली से आए बाल कवि कार्तिक तिवाड़ी की कविता “म्यारा दगड़ियों अब पैला जन कुछ नि रैगे म्यारा पहाड़ मा” उत्तराखंड  की व्यथा बयां की,आकाशवाणी देहरादून से गढ़वाली भाषा में समाचार वाचक शांति अमोली बिंजोला ने लड़ाई में जाते फौजी और फौजी की पत्नी का बर्तालाप गीत के माध्यम से सुनाया।

समिति ने लोक कलाकार सुधीर ग्वाडी आदि कलाकार और अतिथियों का माल्यार्पण ,सॉल उढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

दर्शकों की भीड़ प्रसिद्ध हास्य कलाकार किशना बगोट के हास्य व्यंग सुनने के लिए बड़ी देर तक बैठी रही लेकिन किशना बगोट को पांच मिनट से भी कम समय मिला।दर्शक हास्य व्यंग का आनंद नहीं उठा पाए,और किशना बगोट के मंच से उतरते ही दर्शक भी मायूस होकर चले गए।

कार्यक्रम में मंच संचालन आवाज साहित्यिक संस्था के डॉo सुनील दत्त थपलियाल ने किया।

कार्यक्रम में आशाराम व्यास,धनीराम बिंजोला,महिपाल बिष्ट,सुरेंद्र भंडारी, के डी व्यास, सुशीला सेमवाल,निर्मला शर्मा, शशि कंडारी,मीना मदवान,सावित्री बड़थ्वाल,सचिन पैन्यूली,मनोज मलासी,गजेंद्र कंडियाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top