Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

हरिद्वार में परिवहन आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 112 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

हरिद्वार में परिवहन आरक्षियों की दीक्षांत परेड, 112 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

आईजी अनन्त शंकर ताकवाले ने किया परेड का निरीक्षण, महिला आरक्षी प्रिया के नेतृत्व में हुआ संचालन

हरिद्वार। सशस्त्र प्रशिक्षण केन्द्र, हरिद्वार में आयोजित दीक्षांत परेड में 112 परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। 21 दिवसीय प्रशिक्षण के उपरांत आयोजित इस परेड में पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) उत्तराखण्ड, अनन्त शंकर ताकवाले ने प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाई और भव्य परेड का निरीक्षण किया।

परेड का संचालन प्रशिक्षु महिला परिवहन आरक्षी प्रिया के नेतृत्व में किया गया, जिसमें छह टोलियों ने भाग लिया। परेड में अनुशासन, समर्पण और उमंग के साथ प्रशिक्षुओं ने मंच के समक्ष मार्च पास्ट किया। ताकवाले ने प्रशिक्षकों और एटीसी के अधिकारियों के योगदान की सराहना की।

अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी, सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को साइबर क्राइम, लैंगिक संवेदनशीलता, सड़क सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, सॉफ्ट स्किल्स व व्यक्तित्व विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षित किया गया। नवीन तकनीकों जैसे स्मार्ट क्लास, इंटरेक्टिव पैनल, एल्कोमीटर और रेडार गन का उपयोग कर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।

सम्मानित प्रशिक्षु:

सर्वांगसर्वोत्तम प्रशिक्षु: अर्जुन सिंह

अन्तःकक्ष प्रथम स्थान: मोहम्मद शोएब अली सलमानी

बाह्य कक्ष प्रथम स्थान: महिला आरक्षी प्रिया

सर्वश्रेष्ठ अनुशासन: महिला आरक्षी अर्चना

संयुक्त परिवहन आयुक्त, सनत कुमार सिंह ने अपने संबोधन में एटीसी हरिद्वार द्वारा दिए गए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की प्रशंसा की और कहा कि 2009 के बाद यह पहला परिवहन आरक्षी प्रशिक्षण है।

डॉ. अनीता चमोला, आरटीओ देहरादून ने कहा कि परिवहन आरक्षियों की भूमिका सड़क सुरक्षा और प्रवर्तन कार्यों में अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

25 जून को सांस्कृतिक संध्या में परिवहन आरक्षी प्रशिक्षुओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें निशा जोशी, प्रिया टम्टा, लालूराम, भानू और कविता महर की प्रस्तुतियां उल्लेखनीय रहीं। मंच संचालन निशा जोशी और कविता महर ने किया।

समारोह में उपस्थित प्रमुख जनों में अनन्त शंकर ताकवाले, सनत कुमार सिंह, तृप्ति भट्ट, कैप्टन एम.के. छावड़ा, सुरजीत सिंह पंवार, डॉ. सरिता नेगी पंवार, मनोज कुमार, डॉ. अनीता चमोला, राजीव मेहरा, बिपेन्द्र सिंह, स्वप्निल मुयाल, नेहा झा, कृष्ण चंद्र पलेडिया, निखिल शर्मा, वरुणा सैनी, संगीता धीमान, कृष्ण कुमार बिजल्वाण, मुकेश भारती, हरीश सती, डॉ. अमन गुप्ता, जे.पी. जुयाल, डॉ. राजकुमार यादव, नरेन्द्र सिंह मेहरा, महिपाल सिंह बिष्ट, प्रीतम सिंह सहित प्रशिक्षकों व प्रशिक्षुओं के परिजन भी उपस्थित रहे।

सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन सरिता शाह और डॉ. नरेश चौधरी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top