Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याएं जल्द होंगी दूर

गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याएं जल्द होंगी दूर

राज्य के सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों को गोल्डन कार्ड योजना से जोड़ने की प्रक्रिया तेज

देहरादून। राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनर्स को गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार में आ रही दिक्कतों को शीघ्र दूर किया जायेगा। इसके लिये दोनों संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करने के उपरांत ठोस प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट में रखा जायेगा। जिसमें विभिन्न बीमारियों के पैकेज में सुधार एवं राज्य के कुछ बड़े हॉस्पिटल्स को इम्पैनल किया जायेगा। इसके अलावा प्रदेशवासियों के शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों को दूर किया जायेगा। जिसके तहत आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये परिवार रजिस्टर की नकल को भी मान्य किये जाने हेतु प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जायेगा।

सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने गोल्डन कार्ड धारकों को उपचार में आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिये शीघ्र कर्मचारी एवं पेंशनर्स संगठनों के साथ बैठक कर सुझाव प्राप्त करते हुये कैबिनेट हेतु ठोस प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। उन्होंने कहा कि विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा गोल्डन कार्ड के माध्यम से उपचार में आ रही दिक्कतों से अवगत कराया है। जिसको ध्यान में रखते हुये गोल्डन कार्ड के पैकेज में सुधार करने के साथ ही जिन पेंशनर्स व कर्मचारियों ने गोल्डन कार्ड योजना को छोड दिया था उन्हें दोबारा योजना में शामिल करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ. रावत ने कहा कि गोल्डन कार्ड योजना से प्रदेश के कुछ बड़े सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों को जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है ताकि राज्य कर्मचारियों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसके लिये भी अधिकारियों को इन हॉस्पिटल संचालकों से बैठक कर विचार-विमर्श करने के निर्देश दिये।

विभागीय मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रदेश के शत-प्रतिशत लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का है। लेकिन कई लोगों के पास राशन कार्ड न होने के कारण उनके आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिये सरकार ने परिवार रजिस्टर की नकल को मान्यता देने का निर्णय लिया है। जिसका प्रस्ताव आगामी कैबिनेट में रखा जायेगा ताकि सभी प्रदेशवासियों को आयुष्मान का लाभ मिल सके।

बॉक्स

आयुष्मान योजना का लाभ छोड़ सकते हैं सम्भ्रांत लोग

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने प्रदेश के सम्पन्न एवं सक्षम लोगों से अपील की है कि वह चाहें तो अपना आयुष्मान योजना का कार्ड निरस्त कर योजना का लाभ छोड़ सकते हैं ताकि प्रदेश के अन्य जरूरतमंद लोगों को इस योजना का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। इसके लिये उन्होंने सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों को जनपद स्तर पर सम्भ्रांत वर्ग के लोगों के साथ बैठक कर प्रस्ताव पर विचार करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हजारों परिवार ऐसे हैं जो अपना उपचार किसी भी बड़े निजी अस्पताल में करा सकते हैं। यदि ऐसे लोग आयुष्मान कार्ड योजना का लाभ न लें तो उनके स्थान पर जरूरतमंद लोगों को बेहतर उपचार मिलने के साथ ही योजना के अंतर्गत होने वाले व्यय भार में भी कमी आयेगी।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार, सीईओ राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण रीना जोशी, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, निदेशक वित्त एसएचए अभिषेक कुमार आनंद, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज शर्मा, सीएमओ हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह, डॉ. अजीत जौहरी, डॉ. अनिल नेगी, डॉ. जे.एस.चुफाल, डॉ. मनीषा कटियार, डॉ. पंकज सिंह, डॉ. एन.एस. नपच्याल आदि उपस्थित रहे जबकि अन्य जनपदों के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में प्रतिभाग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top