Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

शैक्षणिक भ्रमण पर लक्षद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री

शैक्षणिक भ्रमण पर लक्षद्वीप पहुंचे शिक्षा मंत्री

अगाती द्वीप के विभिन्न स्कूलों का किया भ्रमण

लक्षद्वीप। उत्तराखंड के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत विभागीय टीम के साथ लक्षद्वीप के चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर है।
दौरे के पहले दिन उन्होंने आज अगाती द्वीप के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण किया और वहां की शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति और बुनियादी ढांचे का अवलोकन किया।
उन्होंने विद्यालयों में जाकर प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों से संवाद कर शिक्षा की गुणवत्ता एवं नवाचार पर विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके पठन-पाठन को लेकर वार्तालाप किया।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के तहत लक्ष्यद्वीप के शैक्षणिक भ्रमण पर गये प्रदेश के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि वह 22 मार्च तक लक्षद्वीप के दौरे पर है। जहां वह अपनी विभागीय टीम के साथ लक्ष्यद्वीप के शिक्षा मॉडल का अवलोकन कर शिक्षा में नवाचार, शैक्षिक तकनीकी, शिक्षक प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन प्रणाली को समझेंगे।
चार दिवसीय दौरे के पहले दिन आज उन्होंने अगाती द्वीप के राजकीय सीनियर सेकेण्डरी स्कूल एवं राजकीय जूनियर बेसिक स्कूल का भ्रमण किया। जहां उन्होंने प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से मिलकर विद्यालयों में लागू शैक्षणिक प्रणाली, शिक्षण पद्धति, पाठ्यक्रम, बुनियादी ढ़ांचे सहित विद्यालयों में संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके पठन-पाठन व शैक्षिक गतिविधियों के बारे में जाना। डॉ. रावत ने बताया कि लक्ष्यद्वीप का शिक्षा मॉडल पर्यावरणीय संवेदनशीलता और सामुदायिक भागीदारी के दृष्टिकोण से प्रेरणादायक है। उन्होंने यहां की शिक्षा प्रणाली में तकनीक उपयोग और स्थानीय संसाधनों के बेहतर समन्वय की सराहना की और कहा कि यहां के शिक्षा मॉडल के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं को उत्तराखंड की शिक्षा नीति में शामिल करने पर विचार किया जायेगा। डॉ. रावत ने कहा कि यह शैक्षणिक भ्रमण उत्तराखण्ड और लक्ष्यद्वीप के बीच शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देगा, जिससे प्रदेश की शिक्षा प्रणाली को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण में विद्यालयी शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, निदेशक एससीईआरटी अजय नौरियाल, अपर निदेशक पदमेन्द्र सकलानी, मुख्य शिक्षा अधिकारी बागेश्वर गजेन्द्र सिंह सोन, स्टॉफ ऑफिसर एसएमएसए भगवती प्रसाद मंदोली, प्रवक्ता एससीईआरटी भुवनेश्वर प्रसाद पंत तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बागेश्वर के प्रधानाध्यापक ख्याली दत्त शर्मा आदि विभागीय अधिकारी भी शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top