Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

परमार्थ निकेतन में 9 से 15 मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

परमार्थ निकेतन में 9 से 15 मार्च तक अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भारत सहित मैक्सिको, नार्वे, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बेल्जियम, कनाडा, इक्वाडोर, फ्रांस, आइसलैंड, आयरलैंड, जापान, लेबनान, मेक्सिको, नॉर्वे, पुर्तगाल, रोमेनिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड, वेनेजुएला, ऑस्ट्रिया, ब्राजील, क्रोएशिया, डेनमार्क, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, उरुग्वे आदि अनेक देशों के योग जिज्ञासु का आना शुरू

ऋषिकेश। परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में 9 से 15 मार्च 2025 तक आयोजित होने जा रहा अन्तर्राष्ट्रीय योग महोत्सव, जो योग की शक्ति और दिव्य अनुभवों से सभी योग जिज्ञासुओं को आकर्षित करेगा। यह आयोजन एक ऐतिहासिक महत्व रखता है क्योंकि विगत 36 वर्षों से हो रहा हैं और सनातन महाकुम्भ के पश्चात यह आयोजन योगियों और साधकों का संगम बनकर भारतीय योग परंपरा की गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।

परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश में आयोजित होने वाला यह योग महाकुम्भ, योग के समर्पित साधकों के लिए एक अद्भुत अवसर होगा, जहां वे विश्वभर से आए योग विशेषज्ञों, साधकों और जिज्ञासुओं के साथ मिलकर अपनी साधना का अनुभव करेंगे। यह आयोजन न केवल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देगा, बल्कि यहां आने वाले सभी साधकों को शांति और दिव्यता का अनुभव करायेगा।

योग महोत्सव के दौरान, योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, प्राणायाम, गंगा आरती, दिव्य यज्ञ, ध्यान, पूज्य संतों के उपदेश, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य अद्भुत गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। सभी गतिविधियाँ योग और आत्मिक उन्नति की दिशा में एक अविस्मरणीय अनुभव प्रदान करेंगी।

योग महोत्सव सभी को योग की शक्ति और उसके अद्भुत लाभों से अवगत कराने का एक आदर्श अवसर है। विशेष रूप से, प्राचीन भारतीय योग विद्या, जो शरीर, मन और आत्मा के सामंजस्य पर आधारित है, वर्तमान समय में समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। परमार्थ निकेतन में आयोजित होने वाला यह योग महाकुम्भ विश्वभर से आए योग प्रेमियों को एक साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

इस दिव्य आयोजन में विशेष रूप से स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, साध्वी भगवती सरस्वती जी एवं अनेक महापुरूषों का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त होगा, जो योग महोत्सव के दौरान प्रतिदिन योग जिज्ञासुओं को भारतीय संस्कृति व संस्कारों से युक्त उपदेशों के साथ उनकी जिज्ञासाओं का भी मार्गदर्शन करेंगे और जीवन में योग के महत्व पर दिव्य उद्बोधन देंगे।

गंगा आरती और दिव्य यज्ञ के दौरान वातावरण में भक्ति और शांति का अद्भुत समागम होगा, जो योग के साथ मिलकर आत्मा को शुद्ध करेगा। साथ ही इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, उत्तराखंड की दिव्य संस्कृति, भारत की विविधता में एकता के दर्शन, संस्कृति और योग की समृद्ध परंपराओं का सुंदर प्रस्तुतिकरण होगा।

योग महोत्सव का मुख्य उद्देश्य यह है कि योग को केवल एक शारीरिक व्यायाम के रूप में न देखा जाए, बल्कि इसे जीवन के हर पहलू में लागू किया जाए। योग, आयुर्वेद, आहार-विहार, ध्यान और प्राचीन भारतीय परंपराओं के माध्यम से हम न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ हो सकते हैं, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक सुख भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह आयोजन न केवल योग जिज्ञासुओं के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बनेगा, बल्कि एक दिव्य अनुभव का अवसर भी प्रदान करेगा। योग के इस दिव्य महाकुम्भ में सभी का स्वागत है, यहां सभी शांति, समृद्धि और आत्मिक उन्नति की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top