Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

थलीसैंण तहसील दिवस में 08 शिकायतें दर्ज, 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

थलीसैंण तहसील दिवस में 08 शिकायतें दर्ज, 05 शिकायतों का मौके पर निस्तारण

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देशन पर विकासखंड थलीसैंण सभागार में तहसीलदार थलीसैंण धीरज सिंह राणा की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 08 शिकायतें दर्ज हुई, जिसमें मौके पर ही 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया।

तहसील दिवस में अधिकतर शिकायतें लोक निर्माण, समाज कल्याण व राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित थी। तहसीलदार ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कहा कि जो शिकायतें तहसील दिवस में क्षेत्रीय लोगों द्वारा दर्ज कराई गई है उनका निस्तारण समय पर करें। जिससे आम जनमानस को उसका लाभ समय पर मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि तहसील दिवसों का आयोजन जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए किया जाता है। कहा कि क्षेत्रीय अधिकारी क्षेत्र में जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करें, ताकि लोगों को तहसील, ब्लॉक या मुख्यालय के चक्कर न काटने पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि तहसील दिवस का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को राहत पहुंचाना और उनके मुद्दों का तत्काल निस्तारण करना है।

तहसील दिवस में राजेश्वरी देवी ने पेंशन, लक्ष्मण सिंह ने दिव्यांग पेंशन, रबूलाल ने सड़कों की मरम्मत, मोहन सिंह ने विद्युत विभाग से मानदेय प्राप्त न होने सहित अन्य शिकायतें स्थानीय लोगों द्वारा तहसील दिसस में रखी गई।

तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी टीका राम, ईओ थलीसैंण दीपक प्रताप, विद्युत विभाग से धमेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार रमेंद्र चंद्र बहुगुणा, कानून विनोद रावत, उद्योग विभाग से कमल कोठियाल, सिचांई विभाग से मोहित शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top