Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

जिलाधिकारी ने किया स्काउट गाइड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

जिलाधिकारी ने किया स्काउट गाइड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से बनाया गया भवन

पौड़ी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने पौड़ी तहसील स्थित त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के सौजन्य से भारत स्काउट गाइड के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और स्काउट के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी व अन्य अतिथियों का भव्य स्वागत किया।

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में भाग लेते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के योगदान से बच्चों और युवाओं को मार्गदर्शन मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होता है। कहा कि यह कार्यक्रम स्काउट गाइड के आदर्शों और उद्देश्यों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और भविष्य में युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगा।

इस दौरान त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक निदेशक बद्रीनारायण जी. गुब्बी ने कहा कि स्काउट गाइड के माध्यम से बच्चों में बचपन से ही देशप्रेम की भावना को जागृत किया जाता है। इसके साथ ही अनुशासन में रहने के तौर तरीके और आपदा प्रबधंन के गुर भी सिखाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यही बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य बनते हैं।

स्काउट गाइड के सचिव केसर सिंह असवाल ने बताया कि जनपद पौड़ी को स्काउट गाइड का नया भवन मिला है। उन्होंने यह भी कहा कि 24 फरवरी,2025 को पौड़ी स्काउट गाइड की टीम को राज भवन में महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया। कहा कि इसके अलावा तमिलनाडु में राष्ट्रिय जमौरी कार्यक्रम में पौड़ी स्काउट गाइड द्वारा बेहतर प्रदर्शन किया गया। सभी कार्यक्रमों में स्काउट गाइड को ए ग्रेड मिला है। जिसमें 20 स्काउट गाइडों द्वारा प्रतिभाग किया गया था। कार्यक्रम का संचालन गणेश खुगशाल गणी ने किया।

इस अवसर पर जिला शिक्षाधिकारी रणजीत सिंह नेगी, त्रिपाथ लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड निदेशक प्रभजन श्रीधरमूर्ति, जिला संगठन आयुक्त नरेश चंद्र विंद, प्रबंधक तपन कुमार, जिला आयुक्त स्काउट गाइड शांति रतूड़ी, जिला समन्वयक प्रदीप रावत सहित अन्य अधिकारी व स्काउट गाइड के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top