Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025ः त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने हेतु विशेष अभियान

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025ः त्रुटिहीन मतदाता सूची तैयार करने हेतु विशेष अभियान

01 मार्च से 15 मार्च तक चलेगा विशेष अभियान, ताकि पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे।

पौड़ी। राज्य निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल आयोजन के लिए शुद्ध एवं परिष्कृत निर्वाचक नामावलियों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) डॉ0 आशीष चौहान ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त निर्देशों के अनुसार विभिन्न स्तरों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत विकासखंड स्तर पर प्रत्येक ग्राम पंचायत की मतदाता सूची की 25 प्रतिशत तक रैंडम चेकिंग की जाएगी, जिससे निर्वाचक नामावली की प्रमाणिकता सुनिश्चित की जा सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी गणमान्य व्यक्ति, पूर्व या वर्तमान जनप्रतिनिधि, अधिकारी, सांसद, विधायक, मंत्री आदि का नाम ग्राम पंचायत की निर्वाचक नामावली से छूटने न पाए।

इसके अलावा, जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत में प्रशासक के माध्यम से बैठकें आयोजित की जाएंगी, जिनमें मतदाता सूची को सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। इन बैठकों में आपत्तियों एवं सुझावों के लिए विशेष प्रावधान किया जाएगा। प्राप्त आपत्तियों का समाधान निर्धारित समयावधि में किया जाएगा, ताकि मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाया जा सके।

इस अभियान के तहत 1 मार्च 2025 से 15 मार्च 2025 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मतदाता सूची के संशोधन, त्रुटियों के सुधार और नई प्रविष्टियों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही इस कार्यक्रम को विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से सफल बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top