Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘छावा’, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपए 

विक्की कौशल के करियर की बेस्ट फिल्म बनी ‘छावा’, अब तक कमा चुकी इतने करोड़ रुपए 

फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म के तथ्यों पर उठ रहे सवाल, कमजोर निर्देशन और कई और तरह की बातें एक तरफ, और दर्शकों के बीच इस फिल्म का क्रेज एक तरफ। फिल्म के बॉक्स ऑफिस आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। दस दिनों के भीतर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गाड़ी 300 करोड़ रुपये पार कर चुकी है। अब मंजिल 400 करोड़ रुपये है।

विक्की के करियर की बेस्ट फिल्म
लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना, आशुतोष राणा, दिव्या दत्ता और अक्षय खन्ना जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘छावा’ ने 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दी और शानदार तरीके से अपना खाता खोला। विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी यह फिल्म उनकी अब तक की सबसे शानदार फिल्म भी बन चुकी है। पहले ही सप्ताह में ‘छावा’ ने 219.25 करोड़ रुपये कमा डाले।

फर्स्ट मंडे टेस्ट में (चौथे दिन) फिल्म ने 24.10 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं दूसरे सोमवार को भी ‘छावा’ ने 15.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 341.87 करोड़ रुपये हो गया है।

बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात
फिल्म ‘छावा’ को करीब 130 करोड़ रुपये बजट में बनाया गया है। लगभग 350 करोड़ रुपये फिल्म कमा चुकी है। 400 करोड़ रुपये क्लब में एंट्री के लिए इसका रास्ता एकदम साफ है। इस फिल्म की रिलीज के बाद अर्जुन कपूर और दो हीरोइनों (भूमि पेडनेकर, रकुलप्रीत सिंह) वाली फिल्म ‘मेरे हसबैंड की बीवी’ रिलीज हुई। हालांकि, ‘छावा’ पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा। इस हफ्ते भी फिल्म की धांसू कमाई जारी रहने वाली है। हिंदी पट्टी में दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ‘छावा’ ने अपनी जगह बना ली है। यह फिल्म इस मामले में आमिर खान की ‘दंगल’ को पीछे धकेलने की कगार पर है।

वर्ल्डवाइड कमाल कर रही ‘छावा’
‘छावा’ घरेलू बॉक्स ऑफिस ही नहीं, वर्ल्डवाइड भी छाई हुई है। आंकड़ों के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 465.83 करोड़ रुपये कमा चुकी है। यानी वर्ल्डवाइड यह फिल्म जल्द 500 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले ली है।

दूसरे सोमवार की कमाई में ‘छावा’ छाई
हिंदी पट्टी में दूसरे सोमवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में ‘छावा’ ने अपनी जगह बना ली है। इस मामले में फिल्म ने आमिर खान की ‘दंगल’, रणबीर की ‘एनिमल’, सनी देओल की ‘गदर 2’ और शाहरुख खान की ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है। टॉप 10 की लिस्ट से पीके आउट हो गई है। ‘छावा’ ने पांचवे नंबर पर स्थान सुरक्षित किया है। फाइनल आंकड़े आने तक बहुत संभव है कि यह ‘बाहुबली 2’ को भी पीछे छोड़ दे। बता दें कि सिर्फ दूसरे सोमवार के कलेक्शन के मामले में ‘छावा’ इन फिल्मों से आगे है। टोटल कलेक्शन के मामले में ‘छावा’ अभी इन फिल्मों से काफी पीछे है।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top