Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 

एक्शन से भरपूर विज्ञापन में साथ दिखे सलमान खान और ऋतिक रोशन, यूजर्स दे रहे तरह- तरह की प्रतिक्रिया 

सलमान खान और शाहरुख खान को साथ देखने के लिए फैंस उतावले रहते हैं। वहीं, तीनों खान (सलमान, शाहरुख और आमिर) को परदे पर साथ देखने को भी फैंस तरस रहे हैं। लेकिन, बात अगर सलमान खान और ऋतिक रोशन के साथ आने की हो तब? तब भी संभव है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने लायक हो। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल ही में सलमान खान और ऋतिक रोशन को एक विज्ञापन में साथ देखा गया और दोनों के फैंस क्रेजी हो गए हैं।

दोनों सितारों को साथ देख क्रेजी हुए फैंस
सलमान खान और ऋतिक रोशन को हाल ही में एक सॉफ्ट ड्रिंक के विज्ञापन में साथ देखा गया है। यह विज्ञापन एक्शन से भरपूर है और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद यूजर्स की तरह-तरह की प्रतिक्रिया आ रही है। अधिकांश यूजर्स दोनों को साथ में फिल्म देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं। यहां तक कि निर्माता-निर्देशक एटली को सलाह दे रहे हैं कि साउथ में अगर कोई नहीं मिल रहा हो तो सलमान खान के साथ ऋतिक रोशन को ले लिया जाए।

दर्शकों की हसरत हुई पूरी
यशराज फिल्म्स (YRF) के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म ‘टाइगर’ में सलमान खान और ‘कबीर’ में ऋतिक रोशन नजर आ चुके हैं। मगर, अब तक दोनों का किसी फिल्म में क्रॉसओवर नहीं हुआ। फिल्म में दोनों को साथ देखने के लिए उतावले दर्शकों की हसरत किसी फिल्म से भले पूरी न हुई हो, लेकिन इस एक विज्ञापन से जरूर पूरी हो गई है। यूजर्स लिख रहे हैं, ‘टाइगर वर्सेज कबीर’।

सलमान की फिल्म में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम कर चुके हैं ऋतिक
ऋतिक और सलमान खान को इससे पहले कभी साथ नहीं देखा गया है। हालांकि, साल 1995 में आई फिल्म ‘करण अर्जुन’ में ऋतिक रोशन ने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। इसमें शाहरुख खान और सलमान खान लीड रोल में नजर आए। फिल्म का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।

क्या बोले यूजर्स?

फिलहाल इस विज्ञापन पर यूजर्स के कमेंट काफी रोचक हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टाइगर और कबीर को अब साथ में एक फिल्म करनी चाहिए’। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ यह किसी फिल्म से बड़ा विज्ञापन है’। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस साल वे फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, जो ईद पर रिलीज होगी। वहीं, ऋतिक रोशन फिल्म ‘वॉर 2’ पर काम कर रहे हैं।

(साभार)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top