Headline
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर* *कचरा प्रबंधन में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने पर जोर, जिलों में विशेष सेल गठित*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*

समन्वय संघर्ष समिति का बयान – प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद और ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो होगा जन आंदोलन

समन्वय संघर्ष समिति का बयान – प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद और ऋतु खंडूड़ी को विधानसभा अध्यक्ष पद से नहीं हटाया तो होगा जन आंदोलन

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी को भी पद से हटाने की मांग

देहरादून। मूल निवास भू-क़ानून संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा सरकार से प्रेमचंद अग्रवाल को तुरंत मंत्री पद से बर्खास्त करने और ऋतु खंडूरी को भी विधानसभा अध्यक्ष पद से हटाने की मांग उठाई।

संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्री पद से नहीं हटाया गया तो राज्यभर में सरकार के खिलाफ जन-आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रेमचंद अग्रवाल मंत्री रहते हुए लगातार पर्वतीय समाज को आहत करने वाली हरकतें करते आ रहे हैं। कभी ऋषिकेश में पर्वतीय समाज के युवा की सड़क के बीच पिटाई कर देते हैं। कभी पहाड़ की बेटी अंकिता भंडारी की हत्या में शामिल रहे वीआईपी को बचाने के लिए बिना जाँच पूरी हुए बयान दे देते हैं और कमरे को वीआईपी बताते हैं। तो कभी अपने कार्यालय में मिलने गए उत्तराखंड आंदोलनकारियों से अभद्रता करते हैं।

विधानसभा में पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्दों का प्रयोग करना उनकी इसी मानसिकता को दिखाता है। उत्तराखंड में ऐसे व्यक्ति का मंत्री पद पर बने रहना उत्तराखंड के शहीदों और उत्तराखंड आंदोलनकारियों का अपमान है।

मोहित डिमरी ने राज्य की जनता से उन विधायकों से सवाल पूछने को कहा जो विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा पर्वतीय मूल के लोगों को अपशब्द बोले जाने पर चुप रहे। साथ ही उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी पर प्रेमचंद अग्रवाल को संरक्षण देने का आरोप लगाया और कहा कि जब विधानसभा में प्रेमचंद अग्रवाल पहाड़ियों को गाली दे रहे थे तो वह चुप रही और जब प्रेमचंद अग्रवाल का विधानसभा में विरोध हुआ तो उन्हें गुस्सा आ गया।

उन्होंने कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल को मंत्रीपद और ऋतु खंडूरी को विधानसभा अध्यक्ष पद से नहीं हटाया गया तो प्रदेश की जनता सड़कों पर उतरकर जनांदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top