Headline
नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ* गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को बैरागी कैम्प में उत्तराखंड सरकार द्वारा नूनत न्याय संहिता” विषय पर आयोजित राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया

भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर*
भारतीय न्याय संहिता जैसे नए कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्तराखंड देश में पहले स्थान पर*
चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम*
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम देहरादून सविन बंसल का बड़ा एक्शन; राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में छापेमारी
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
17 लाख से अधिक मरीजों ने कराया आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क उपचार- डाॅ. धन सिंह रावत
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण
देहरादून में ट्रैफिक व्यवस्था का एसएसपी ने लिया जायजा, प्रमुख चौराहों का किया निरीक्षण

निकाय चुनाव रिजल्ट-  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर सजेगा जीत का ताज…?? 

निकाय चुनाव रिजल्ट-  उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर सजेगा जीत का ताज…?? 

सुबह आठ बजे से मतगणना जारी 

मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देख सकते है निकाय चुनाव के परिणाम 

आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देख सकते है पल- पल की अपडेट 

देहरादून। उत्तराखंड के 100 नगर निकायों में आज किसके सिर पर जीत का ताज सजेगा, यह देखना बेहद ही दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरु हो गयी है। वहीं पहली बार विधानसभा, लोकसभा की भांति निकाय चुनाव के परिणाम भी मोबाइल पर घर बैठे ऑनलाइन देखे जा सकेंगे।

प्रदेश में 11 नगर निगम, 46 नगर पालिका और 43 नगर पंचायतों में मेयर के 11, नगर पालिका अध्यक्ष के 46 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 43 पदों के साथ ही निगमों में पार्षद के 540, नगर पालिकाओं में सभासद के 444 और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्य के 298 पदों पर चुनाव की मतगणना जारी है। 
सभी जिलों में अलग-अलग जगहों पर मतगणना हो रही है। प्रदेश में 54 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं, कुल 6366 कार्मिकाें की तैनाती मतगणना में की गई है। मतगणना के पल-पल की अपडेट आयोग की वेबसाइट https://secresult.uk.gov.in/ पर देखी जा सकेगी। पहली बार मतगणना की पूरी जानकारी आप अपने घर में मोबाइल पर देख सकेंगे।
इन नगर निकायों के नतीजे सबसे पहले आएंगे

चमोली की नगर पंचायत नंदानगर घाट (1129 वोट), पौड़ी की नगर पालिका दुगड्डा (1186 मत), नगर पालिका रानीखेत (1412 मत), नगर पंचायत थराली (1421 मत), नगर पालिका द्वाराहाट (1444 मत), नगर पंचायत कीर्तिनगर टिहरी (1659 मत) के नतीजे सबसे जारी होने के अनुमान हैं।

निगमों के नतीजों में लगेगी देरी
नगर निगमों के नतीजे जारी होने में समय लग सकता है। नगर निगम देहरादून में 4,31,611 मतों की गिनती होगी। नगर निगम हल्द्वानी में 1,58,394 मतों और नगर निगम हरिद्वार में 1,31,801 मतों की गिनती होनी है। कुछ ऐसे भी निकाय हैं, जहां मुकाबला काफी नजदीकी होने के कारण री काउंटिंग जैसे विवाद हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top