Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड की संस्कृति की कलाकृति को आयोजन स्थलों की दीवारों पर उकेरा जा रहा है – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखण्ड की संस्कृति की कलाकृति को आयोजन स्थलों की दीवारों पर उकेरा जा रहा है – रेखा आर्या

राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक और सफल आयोजन से देशभर में पेश करेंगे नजीर – रेखा आर्या

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगो,मैस्कॉट और मशाल को डीपी लगा कर राष्ट्रीय खेलों का हिस्सा बने आमजन- रेखा आर्या 

देहरादून। 38 वें राष्ट्रीय खेलों के ऐतिहासिक आयोजन के लिए प्रदेश पूर्ण रूप से तैयार है। राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के लिए प्रदेश सरकार और खेल मंत्री रेखा आर्या जोरों शोरों से जुटी हुए हैं । 38 वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ 28 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देहरादून में किया जाना है जिसके लिए खेल मंत्री रेखा आर्या ने खेल विभाग और शुभारंभ कार्यक्रम की आयोजक कार्यदायी एजेंसी के कर्मचारियों निर्देशित करते हुए कहा था कि 28 जनवरी के शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और यादगार बनाने के लिए रजत जयंती खेल परिसर समेत प्रदेश के सभी आयोजन स्थलों को और उस स्थल को एयरपोर्ट,रेलवे स्टेशन समेत बस अड्डों से जोड़ने वाले का सड़क मार्गों को सुदृढ़ कर ,शहर के मुख्य स्थलों का भी रंग रोगन कर सौंदर्यीकरण किया जाए।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा सौंदर्यीकरण में आयोजन स्थलों की दीवारों पर विशेषकर उत्तराखण्ड की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित किया जाए ताकि दूसरे प्रदेशों से आने वाले खिलाड़ी और खेल प्रेमियों को भी उत्तराखण्ड की सभ्यता और संस्कृति से चिर परिचित होने का अवसर मिले।

मंत्री रेखा आर्या के निर्देशों पर शुरू हुआ सौंदर्यीकरण

खेल मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को आयोजन स्थलों के सौंदर्यीकरण और सड़क मार्गों को सुगम करने के लिए निर्देशित किया था जिसपर पर रंग रोगन और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू हो गया है और जल्द ही सभी आयोजन स्थलों पर पूर्ण कर लिए जाएँगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा हम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस शुभारंभ कार्यक्रम को ऐतहासिक और अविस्मरणीय बनाने जा रहे हैं जो ना केवल देश के खेल जगत में कोतुहल पैदा करेगा बल्कि भविष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय खेलों के लिए भी नजीर और प्रेरणा बनेगा।

इसके साथ ही खेल मंत्री रेखा आर्या ने प्रदेश की जनता से भी अपील करते हुए आम जनमानस को भी इस महाआयोजन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर राष्ट्रीय खेलों के लोगो,मशाल ,मैस्कॉट को अपनी डीपी बना कर राष्ट्रीय खेलों से जुड़ने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top