Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद के खिलाफ सख्ती से कर रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री धामी

हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद के खिलाफ सख्ती से कर रही कार्रवाई- मुख्यमंत्री धामी

सीएम धामी ने पिथौरागढ़ में कहा, कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को बनाया लैंड जिहाद का गढ़

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जनसभा को संबोधित कर नगर निगम चुनाव में भाजपा की मेयर प्रत्याशी श्रीमती कल्पना देवलाल और अन्य पार्षद प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की। मुख्यमंत्री धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संकल्प पिथौरागढ़ को आदर्श और सुंदर शहर बनाना है और इसके लिए जरूरी है कि नगर निगम चुनाव में भाजपा की डबल इंजन सरकार बने। डबल इंजन सरकार बनने के बाद क्षेत्र का योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सकेगा और पिथौरागढ़ ग्रीन और क्लीन सिटी बनने की ओर अग्रसर होगा।

उन्होंने बागेश्वर में थूक जिहाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सरकार प्रदेश में थूक जिहाद जैसी घृणित मानसिकता के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। यहां पर आने वाले प्रत्येक व्यक्तिक को स्वच्छता का अहसास होना चाहिए। थूक जिहाद करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देवभूमि उत्तराखण्ड को लैंड जिहाद का गढ़ बनाया। अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए कांग्रेस राम को काल्पनिक बताती है और राम मंदिर निर्माण पर खिल्ली उड़ाती है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस दो भागों में बंट गई है। लोगों को कांग्रेस के झांसे में नहीं आना और क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा को जिताना है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार नियम विरुद्ध प्रदेश में जमीन खरीदने वालों पर भी कार्रवाई कर रही है। अब तक ऐसे 750 मामलों में कार्रवाई चल रही है।

इस अवसर पर लोकसभा सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, बलवंत सिंह भौर्याल, जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल, दर्जा राज्य मंत्री गणेश भंडारी, पूर्व् विधायक चंद्रा पंत, प्रदेश मंत्री बीना गंगोला, गोविंद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, जगत सिंह खाती, मथुरा दत्त जोशी, वीरेंद्र बल्दिया, केदार जोशी, अंबिका बोरा, डीआर भारती, भगवती पुनेठा, भूपेश, राकेश, दीपक कार्की, किशन भंडारी समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सीएम धामी के समर्थन में लगे नारे

जनसभा के दौरान युवाओं ने सीएम धामी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं का जोश और उत्साह को देख सीएम धामी को कुछ देर के लिए अपना संबोधन तक रोकना पड़ा। सीएम धामी की अपील के बाद युवाओं ने नारेबाजी बंद की, जिसके बाद संबोधन शुरू हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top