Headline
उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज*  *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर FIR दर्ज* *आस्था पर प्रहार नहीं सहेंगे: चारधाम यात्रा पर अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम*
प्रधानमंत्री ने फिर व्यक्त की बाबा केदार में अटूट श्रद्धा* *सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए, केदारनाथ धाम के पिछले दौरों की तस्वीरें जारी की*
मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,*  *विकास कार्यों का लिया जायजा*  *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा,* *विकास कार्यों का लिया जायजा* *शत-प्रतिशत “लखपति दीदी” गांव माणा बना आत्मनिर्भरता का मॉडल*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चारधाम यात्रा के लिए प्रेषित की शुभकामनाएं* *डिजिटल उपवास पर रहते हुए, उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लें तीर्थयात्री*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा प्रहार — “महिलाओं के अधिकारों में बाधा डालने वालों को मातृशक्ति देगी करारा जवाब”*

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस 25 नवम्बर से 10 दिसंबर तक 16 दिवसीय अभियान की शुरुआत

सभी महिलाओं को  सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन मिले

नारी ‘माँ’, शक्ति और ’सृजन का स्रोत है

“स्वामी चिदानन्द सरस्वती”

ऋषिकेश। अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस हर साल 25 नवंबर को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना है।

इस वर्ष 25 नवम्बर से 10 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस तक 16 दिवसीय अभियान आयोजित किया गया है। क्योंकि हर 10 मिनट में एक महिला की हत्या कर दी जाती है। इस अभियान से जुडे़ं और महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा की भयावह स्थिति को जाने और अपनी जवाबदेही को समझे।

हिंसा न केवल महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उनके सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को भी बाधित करती है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा एक गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन है जिसे पूरी दुनिया में समाप्त करने की आवश्यकता है।

हम सभी को एकजुट होकर यह सुनिश्चित करना होगा कि हर महिला और लड़की को एक सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन मिले। महिलाओं के प्रति हिंसा को समाप्त करने के लिए हमें न केवल कानून और नीतियों को सख्ती से लागू करना होगा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास भी करने होेंगे।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा है कि नारियों का सम्मान और उनके प्रति आदर समाज की समृद्धि और विकास का आधार है। उन्होंने कहा कि नारियों के प्रति हिंसा केवल एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, यह पूरी मानवता का अपमान है। कोई भी समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब हम नारियों को ‘माँ’, ‘शक्ति’ और ’सृजन का स्रोत’ मानकर उनका सम्मान करें।

स्वामी जी ने कहा कि नारियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करना समाज के हर वर्ग की जिम्मेदारी है, और यह तभी संभव है जब शिक्षा, जागरूकता और सामूहिक प्रयास हों।

स्वामी चिदानंद सरस्वती जी ने कहा है कि नारियों का सम्मान और उनके प्रति आदर समाज की वास्तविक समृद्धि और विकास का आधार है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि नारियों के प्रति हिंसा केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की समस्या नहीं है, बल्कि यह पूरी मानवता का अपमान है। जब नारियों को उनकी सही पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है।

उन्होंने कहा कि, ‘नारी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, बल्कि शक्ति का स्रोत, सृजन का आधार और समाज की रचनात्मक ऊर्जा हैं।’ यदि समाज को प्रगति के पथ पर अग्रसर करना है, तो हमें महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करते हुए उनके साथ सम्मान और समानता का व्यवहार करना होगा। स्वामी जी ने कहा है कि महिलाओं का सम्मान और उनके प्रति आदर समाज की समृद्धि और विकास का आधार है। जब तक महिलाओं को उनकी सही पहचान और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक समाज का पूर्ण विकास संभव नहीं है।

स्वामी जी ने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान का भाव सिर्फ एक आदर्श नहीं, बल्कि एक नैतिक कर्तव्य है, जो हर व्यक्ति को निभाना चाहिए।

आइए, हम सब मिलकर नारियों के प्रति हिंसा उन्मूलन के लिए अपने संकल्प को दोहराएं। हमें एक ऐसा समाज बनाना है जहां हर महिला को सुरक्षा, सम्मान और समान अवसर मिले।

आइए, इस महत्वपूर्ण आंदोलन का हिस्सा बनें और महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक समाज बनाने में योगदान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top