Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल ने शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया

उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल ने शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया

द्वारीखाल। देश के प्रथम सीडीएस शहीद विपिन रावत सभागार में उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल द्वारा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें  ब्लॉक प्रमुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

सभागार स्थल पंहुचने पर प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा का स्वागत किया। तत्पश्चात ब्लॉक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक खण्ड शिक्षा अधिकारी डा. सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सभी शिक्षकों को बेहतर तरीके से पठन-पाठन करने हेतु बधाई दी तथा शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी के बारे में जानकारी दी। जिलाध्यक्ष मनोज जुगरान द्वारा सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया तथा संघ के प्रति अपनी वचन बद्वता दोहराई।

मुख्य अतिथि महेन्द्र राणा ने अपने सम्बोधन मे कहा कि मैं हमेशा गुरूजनों का सम्मान करता आया हूं। गुरूजनों के द्वारा ही हमे ज्ञान प्राप्त होता है। उसी ज्ञान से कोई डाक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, प्रोफेसर, प्रशासनिक अधिकारी बनते हैं। गुरू की महिमा अनन्त हैं। गुरू द्वारा दिये गये ज्ञान से हमारे ज्ञान चक्षु खुलते हैं। गुरूजनो का दर्जा भगवान से भी बडा माना गया है।

कार्यक्रम में आमन्त्रित करने पर प्रमुख राणा ने प्राथमिक शिक्षक संघ का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि इस कार्यक्रम में मुझे जो सम्मान दिया है उसके लिए सभी शिक्षकों को हार्दिक धन्यवाद देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं तन मन धन से आपके साथ हूं।

उत्तराखण्ड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारीखाल में अध्यक्ष पद पर भीम सिंह बिष्ट, मंत्री पद पर नरेन्द्र सिंह चौहान एवं कोषाध्यक्ष अरविन्द सेमवाल निर्वाचित हुए। सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी।

इस अवसर पर संघ के जिलामंत्री मनीष सिंह राणा, ब्लाक अध्यक्ष भीम सिंह, ब्लाक मंत्री नरेन्द्र चौहान, ब्लाॅक मंत्री नैनीडाण्डा अजय रावत, ब्लाक अध्यक्ष दुगडडा कुलगौरव द्विवेदी, हर्षपाल सिंह कण्डारी, दीपक सजवाण, पंकज रावत, विपुल भण्डारी, चन्द्रमोहन रावत, पंकज कुकरेती, बृजेश सुण्डली, दिलवर शाह समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top