Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

बीआरसी कीर्तिखाल में राज्य स्थापना क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

बीआरसी कीर्तिखाल में राज्य स्थापना क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

16 टीमों के 48 बच्चों ने प्रतिभाग किया

द्वारीखाल। राज्य स्थापना दिवस क्विज के अंतर्गत बीआरसी कीर्तिखाल में ब्लाक स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारीखाल, ब्लाक समन्वयक मानवी कोटनाला, क्विज समन्वयक राकेश नेगी व राजीव रावत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करने के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ.सुरेन्द्र सिंह नेगी ने अपने उद्बोधन में उपस्थित मार्गदर्शक शिक्षको को विद्यालयों में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी व समसामयिक सामान्य ज्ञान के अध्ययन की जानकारी देने पर जोर दिया। जिससे बच्चो को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहायता मिल सके।

स्क्रीनिंग में सफलता प्राप्त 6 टीमों ने अगले चरण के 6 राउण्ड में प्रतिभाग किया। प्रथम व छठवें राउण्ड बहुविकल्पीय प्रश्न तथा बर्जर राउण्ड का संचालन महेन्द्र सिंह राणा, दूसरे व चौथे राउण्ड श्रव्य-दृश्य तथा विडियों का संचालन राजीव रावत तीसरे राउण्ड त्वरित भाषण का संचालन जगबीर नेगी पांचवे राउण्ड रैपिड फायर का संचालन राकेश नेगी ने किया।

प्रतियोगिता में विकासखण्ड की 16 टीमों के 48 बच्चों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अ.उ.रा.इंटर कॉलेज देवीखेत की प्राप्ति, निधि व विनय ने प्रथम, राजकीय इंटर कॉलेज पालीलंगूर की सोनम,राखी व गरिमा ने द्वितीय तथा अ.उ.रा.इंटर कॉलेज चैलूसैंण की अदिति जुयाल, प्रतिभा व आकाश जखमोला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

दीपक नेगी, अनीता रावत  आबिद अहमद, राजीव रावत, भारत नेगी, राकेश नेगी, पूजा रावत, संदीप नेगी, चन्द्रमोहन बडोला, जगदीप नेगी, नीरज पथिक आदि शिक्षको महत्वपूर्ण सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ।

राजकीय इंटर कॉलेज अमोला के शिक्षक शशि भूषण सैनी निर्णायक की भूमिका में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top