Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

24 अक्टूबर को देहरादून में “तांडव रैली”। उक्रांद करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

24 अक्टूबर को देहरादून में “तांडव रैली”। उक्रांद करेगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव

यूकेडी के वरिष्ठ नेता डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने प्रेसवार्ता भाजपा कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय संरक्षक डॉक्टर शक्तिशैल कपरवाण ने शिब्बूनगर कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि 24 अक्टूबर 2024 को उत्तराखंड क्रांति दल देहरादून में तांडव रैली का आयोजन कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का सबसे बड़ा दायित्व है कि पहाड़ और उत्तराखंड की जनता को राष्ट्रीय पार्टियों की सरकारों के अन्याय व गुलामी से मुक्त करना है। डॉ.कपरवाण भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की सरकारों पर आरोप लगाया कि इन्होंने भू कानून लागू न करके जल जंगल जमीन संबंधी अधिकार उत्तराखंड के मूल निवासियों से छीन लिए और उत्तराखंड की जमीन और अन्य संपदाओं को दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा के माफियाओं के हवाले कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों का भू माफिया और अपराधियों से घनिष्ठ संबंध हैं। भू माफिया इसी का फायदा उठाकर जमीनों को खुर्द बुर्द कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि मूल निवास 1950 को लागू न करके सरकार ने उत्तराखंड वासियों के सरकारी नौकरियां, शिक्षण -प्रशिक्षण के अधिकारों पर उत्तराखंड से बाहर के गैर मूल निवासियों निवासियों को कब्जा दे दिया है, और उत्तराखंड के लाखों बेरोजगारों व छात्राओं का हक छीना है।।उत्तराखंड वासियों की संस्कृति ,पहचान,भाषा और परंपरा को नष्ट किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ,उत्तर प्रदेश और केंद्र में भाजपा सरकार होते हुए भी उत्तराखंड की संपत्ति पर उत्तर प्रदेश का अधिकार बरकरार है। जानबूझकर स्थाई राजधानी का निर्माण नहीं हो रहा है ।

डॉ शक्तिशैल कपरवाण ने सरकार पर आरोप लगाया कि पहाड़ों से लोगों को सरकारी षड्यंत्र के अंतर्गत पलायन करने के लिए मजबूर किया गया है और पहाड़ों में जंगल राज योजना बनाने की साज़िश में में सरकार सफल हो रही है।

उत्तराखंड क्रांति दल ने जनता की पीड़ा को दूर करने के लिए उत्तराखंड राज्य बनाया था परंतु उत्तराखंड राज्य का सारा आर्थिक लाभ भ्रष्टाचार करके राजनेताओं और अधिकारियों ने हड़प लिया है ।

डॉ कपरवाण ने कहा कि इसलिए उत्तराखंड क्रांति दल जनता पर हो रहे अन्याय व पीड़ा को दूर करने हेतु सरकार पर दबाव डालने के लिए 24 अक्टूबर को महा रैली का आयोजन देहरादून में कर रहा है ,जिसमें समस्त सामाजिक ,आर्थिक ,सांस्कृतिक संस्थाओं को सहयोग के लिए आमंत्रित किया जा रहा है । बार एसोसिएशन ,व्यापारिक संगठन, छात्र संगठन, महिला संगठन ,पूर्व सैनिक संगठन ,किसान संगठन ,कर्मचारी और शिक्षक संगठन सभी को इस रैली को सफल बनाने हेतु आमंत्रित किया जा रहा है। डॉ कपरवाण ने कहा कि हमें विश्वास है कि महारैली पूर्ण सफल होगी, सरकार झुकेगी और जनता को न्याय देगी।

प्रेस वार्ता में कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत ,केंद्रीय उपाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत,महानगर अध्यक्ष पुष्कर सिंह रावत , केन्द्रीय महामंत्री सत्य प्रकाश भारद्वाज, केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश द्विवेदी ,बौद्धिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रवेश नवानी, महानगर कोषाध्यक्ष भारत मोहन काला ,युवा अध्यक्ष सतपाल नेगी ,ओमप्रकाश घनसेला , अनुसूया प्रसाद सेमवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top