Headline
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन* *सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी*  *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी* *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार* *नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा*
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*

शनाया कपूर इस फिल्म से रख रहीं बॉलीवुड में कदम, विक्रांत मैसी के साथ जमेगी जोड़ी

शनाया कपूर इस फिल्म से रख रहीं बॉलीवुड में कदम, विक्रांत मैसी के साथ जमेगी जोड़ी

संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर ने भले ही अभी बॉलीवुड में एंट्री नहीं की, लेकिन वह अपनी खूबसूरती और स्टाइल को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं, वहीं हीरोइन बनने से पहले ही उनकी अच्छी-खसी फैन फॉलोइंग है। बहरहाल, उनसे जुड़ी अब जो खबर सामने आ रही है, उससे शनाया के प्रशंसकों का दिल बेशक खुश हो जाएगा। दरअसल, शनाया फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। इस फिल्म के हीरो विक्रांत मैसी हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, शनाया का बॉलीवुड में काम करने का सपना पूरा होने जा रहा है। वह हिंदी फिल्म आंखों की गुस्ताखियां से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर रही हैं। 24 साल की शनाया फिल्म में एक थिएटर एक्ट्रेस का किरदार निभाने वाली हैं, वहीं विक्रांत इसमें एक नेत्रहीन संगीतकार की भूमिका में होंगे।इस फिल्म की कहानी भारत के लोकप्रिय लेखक रस्किन बॉन्ड की मशहूर लघु कहानी, द आइज हैव इट पर आधारित है।

ब्रोकन बट ब्युटीफुल और अपहरण जैसी वेब सीरीज बना चुके संतोष सिंह ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। विक्रांत की फोरेंसिक बना चुकी मिनी फिल्म्स के बैनर तले यह फिल्म बन रही है। निर्माताओं ने फिल्म की लीड हीरोइन के लिए तारा सुतारिया, अलाया एफ और प्रतिभा रांटा से भी बातचीत की थी, लेकिन आखिरकार उन्होंने शनाया को फिल्म के लिए चुना, जो पिछले 3 साल से अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म की राह देख रही हैं।

अभिनय जगत में कदम रखने से पहले शनाया, जाह्नवी कपूर की फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल से बतौर सहायक निर्देशक जुड़ चुकी हैं।इससे पहले वह अपनी मां महीप कपूर की नेटफ्लिक्स सीरीज फेबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में मेहमान भूमिका में भी दिख चुकी हैं।वह करण जौहर की फिल्म बेधडक़ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली थी। इससे उनका पोस्टर भी सामने आ चुका था, लेकिन किसी वजह से फिल्म आगे नहीं बढ़ पाई।

शनाया की बतौर लीड हीरोइन पहली फिल्म वृषभ होगी, जिसके हीरो मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल हैं। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसकी कहानी पिता और बेटे के रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। शनाया भी इसमें एक दमदार भूमिका निभाने वाली हैं।इस पीरियड फिल्म की कहानी वर्तमान और अतीत के इर्द-गिर्द घूमती दिखेगी। फिल्म में शनाया की भूमिका भले ही ग्लैमरस है, लेकिन उन्हें अपना अभिनय कौशल दिखाने का पूरा मौका मिलेगा। फिल्म की निर्माता एकता कपूर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top