Headline
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन* *सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी*  *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी* *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार* *नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा*
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*

फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान 

फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने चलाया अभियान 

50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त

यातायात बाधित कर रहे वाहनों को भी कब्जे में लिया 

देहरादून। त्योहारी सीजन में फुटपाथ घेरकर सामान सजाने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चलाया। नगर निगम ने दो घंटे अभियान चलाकर अलग-अलग बाजारों से 50 से अधिक अतिक्रमणकारियों का सामान जब्त कर लिया। इसे लेकर कई बार नोकझोंक भी हुई। सड़क पर खड़े उन वाहनों को भी कब्जे में ले लिया गया, जिनसे यातायात बाधित हो रहा था।

प्रशासन ने मुनादी कर बाजार में खुद ही अतिक्रमण हटाने लेने के लिए कहा था। शाम चार बजे नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी व उपनगर आयुक्त तुषार सैनी के नेतृत्व में टीम सबसे पहले कारखाना बाजार पहुंची। वहां दुकानों के आगे रखा सामान जब्त करना शुरू किया तो हड़कंप मच गया। जिन दुकानदारों ने पटरी व फुटपाथ पर सामान सजाया था, उसे फेंका गया। यह हाल देखकर कई दुकानदारों ने शटर ही गिरा दिए। कारखाना बाजार से शुरू हुआ अभियान नल बाजार, सदर बाजार, बर्तन बाजार होते हुए पटेल चौक तक चला। इन बाजारों में खासतौर से फुटपाथ पर लगी दुकानों की झांपें हटाई गईं। जब्त किया गया सामान एक ट्रैक्टर ट्रॉली और दो यूटिलिटी वाहनों में भरकर ले जाया गया। सदर बाजार के एक व्यापारी ने आरोप लगाया कि दुकान की झांप तोड़ने से उनके कर्मचारियों को चोट भी लगी लेकिन अधिकारियों ने उनकी सुध नहीं ली।

चालान कर नौ हजार रुपये वसूले

अभियान के दौरान कई दुकानों का चालान कर नौ हजार रुपये वसले गए। साथ ही दुकानों के आगे गंदगी मिलने पर तीन दुकानदारों का चालान कर एक-एक हजार रुपये जुर्माना भी वसूला गया।

अफसरों ने दोबारा अतिक्रमण न करने के लिए चेताया

नगर आयुक्त और सिटी मजिस्ट्रेट ने अतिक्रमणकारियों व अभियान का विरोध कर रहे दुकानदारों को चेताया कि यदि सड़क अथवा फुटपाथ पर फिर अतिक्रमण मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गणेश भट्ट, मुख्य सफाई निरीक्षक अमोल असवाल, सफाई निरीक्षक चतर सिंह आदि मौजूद रहे।

देखते ही देखते चौड़ी नजर आने लगी बाजार की सड़कें

बाजार की अधिकांश सड़कों की चौड़ाई 25 से 30 फुट तक है। अतिक्रमण के कारण यह चौड़ाई घटकर पांच से छह फुट ही रह जाती है। प्रशासन की मुनादी का भी सोमवार को असर नजर नहीं आया। बाजार पहुंची टीम को फुटपाथ से लेकर सड़क तक सामान सजा मिला। लेकिन जैसे ही टीम ने सामान उठाकर ट्रैक्टर ट्रॉली में भरना शुरू किया तो देखते ही देखते सड़कें खाली होने लगीं। घंटे भर के भीतर ही बाजार की अधिकांश सड़कें फिर से 25-30 फुट चौड़ी नजर आने लगीं।

नाली के ऊपर डाले स्लैब तुड़वाए
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान पर निकले अधिकारियों को कई जगह नगर निगम की नाली के ऊपर कंक्रीट के स्लैब और उस पर सामान सजा मिला। इस पर अधिकारियों ने पटेल चौक में तीन दुकान के आगे डाले गए स्लैब तुड़वा दिए। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि वह दुकान का सामान शटर के भीतर ही रखें, बाहर न सजाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top