Headline
धामी सरकार की सख्ती, अवैध प्लॉटिंग और रियल एस्टेट अनियमितताओं पर कसेगा शिकंजा, रेरा में बड़े सुधारों की तैयारी*
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप*
नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप*
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।*
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।*
मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 89 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सच हो रहा विकसित भारत का संकल्प – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
*न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ एवं सुदृढ़ बनाने में “जूडिशियम 2.0” महत्वपूर्ण पहल : मुख्यमंत्री*
ब्रिक्स मंच पर चमका उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू की गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर तक*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
6 करोड़ रुपए से जनपद अल्मोड़ा में कराई जाएगी तारबाड़। खेती होगी सुरक्षित : मुख्यमंत्री*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पूज्य माता जी के नाम से पौधा रोपित किया*

मोहित डिमरी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों सम्मान नहीं लिया

मोहित डिमरी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों सम्मान नहीं लिया

जब तक प्रदेश में सशक्त भू कानून, मूल निवास 1950, स्थाई राजधानी गैरसैंण जैसे प्रमुख मुद्दे हाल नहीं हो जाते तब तक किसी भी पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक के हाथों कोई भी सम्मान नहीं लूंगा – मोहित डिमरी

देहरादून। कल रात श्रीरामकृष्ण लीला समिति टिहरी की ओर से आजाद मैदान बंगाली कोठी, देहरादून में आयोजित रामलीला में राज्य आंदोलनकारी मंच, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मूल निवास भू-कानून संघर्ष समिति, पहाड़ी स्वाभिमान सेना और देवभूमि युवा संगठन को आमंत्रित किया गया था।

इस मौके पर रामलीला कमेटी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हाथों कई लोगों को सम्मानित करवाया गया। लेकिन संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने हरीश रावत के हाथों सम्मान लेने से मना कर दिया।

मोहित डिमरी ने मंच पर अपने संबोधन में कहा कि वह हरीश रावत जी का बड़ा सम्मान करते हैं। हो सकता है कि 2027 में उनकी सरकार बने और वह मुख्यमंत्री बन जाय। अगर हरीश रावत जी मुख्यमंत्री रहते मूल निवास 1950, मजबूत भू-कानून और स्थाई राजधानी गैरसैंण को लेकर विधानसभा में जनभावनाओं के अनुरूप कानून बनाते हैं तो वह उनके हाथों सम्मान को सहर्ष स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक राज्य में इन प्रमुख मुद्दों का हल नहीं निकल जाता, वह किसी भी मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक के हाथों कोई सम्मान नहीं लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top