Headline
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
विभिन्न राज्यों की संस्कृति, नवाचार और बेहतर कार्यप्रणालियों को जानें उत्तराखण्ड के युवा: मुख्यमंत्री*
वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता-2026 में उत्तराखंड का गौरवपूर्ण प्रदर्शन* *सानिया जोशी एवं पार्थ वोहरा ने भारत के लिए जीते रजत पदक*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी*  *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
दिल्ली से लौटते ही सीधे राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे सीएम धामी* *उत्तराखंड में फंसे ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स की सुरक्षित वापसी के लिए मुख्यमंत्री ने संभाली कमान*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
उत्तरकाशी में फंसे ट्रैकर्स की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
*बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं*
चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार* *नगर पंचायतों ने अभियान चलाकर एकत्रित किया 798 टन कचरा*
विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन के साथ उत्तराखण्ड को आगे बढ़ाना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
26 और 27 सितंबर को रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित रहेंः मुख्यमंत्री धामी*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*
उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री*

श्रीरामकृष्ण लीला समिति द्वारा आयोजित लीला में दर्शकों की भीड़

श्रीरामकृष्ण लीला समिति द्वारा आयोजित लीला में दर्शकों की भीड़

देहरादून। श्रीरामकृष्ण लीला समिति के द्वारा रामलीला के तृतीय दिवस का आयोजन धूम धाम से किया गया। आपको बताते चलें कि सन् 1952 से टिहरी के जलमग्न होने से पहले सन् 2002 तक श्रीरामकृष्ण लीला समिति के द्वारा पुरानी टिहरी में रामलीला का आयोजन होता था। टिहरी के जलमग्न होने के बाद लोग अलग अलग जगह विस्थापित हो गए, 21 साल बाद समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर के प्रयास से रामलीला का आयोजन टिहरी नगर देहरादून में किया जा रहा है।

तीसरे दिन की रामलीला में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने 1952 से टिहरी में शुरू हुई रामलीला के इतिहास पर विस्तार से विचार व्यक्त किए एवं 21 साल साल बाद पुन: रामलीला का आयोजन करने के लिए समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर सहित सभी आयोजको को बधाई दी।

कल रात को श्रीसीताराम जी के विवाह एवं रावण वाणासुर संवाद, परशुराम लक्ष्मण संवाद जैसे दमदार दृश्यों को देखने के लिए 8 बजे से ही दर्शक भारी संख्या में रामलीला पांडाल में पहुंच गए, 9 बजे तक पूरा पांडाल दर्शकों से खचाखच भर गया। बड़ी संख्या में लोग पांडाल के बाहर लगे टीवी स्क्रीन पर रामलीला का आनंद लेते हुए नजर आए।

इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष अभिनव थापर ने सभी दर्शकों, अतिथियों एवं सहयोग कर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top