Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

करोड़ों रुपये फूंकने के बाद भी दून नहीं बन पाई स्मार्ट सिटी- कांग्रेस

करोड़ों रुपये फूंकने के बाद भी दून नहीं बन पाई स्मार्ट सिटी- कांग्रेस

दून की जन समस्याओं व बदहाल सड़कों के मुद्दे पर डीएम को सौंपा ज्ञापन

पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह व धस्माना डीएम कार्यालय पहुंचे

देहरादून। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के नाम पर भद्दा मजाक किया गया । पांच साल पहले शुरू हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के अंतर्गत हजारों करोड़ रुपया खर्च करने के बाद कोई सुधार नहीँ हुआ।

बदहाल सड़कें, सफाई व्यवस्था ध्वस्त, सीवर बिजली पानी अस्पतालों का बुरा हाल है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के नाम पर जो घोटाला हुआ है उसकी उच्च स्तरीय व निष्पक्ष जांच करवाई जाए । यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल से मांग पत्र सौंपते हुए कही।

पूर्व घोषणा के अनुसार गुरुवार को धस्माना जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और उनको बताया कि किस तरह देहरादून की मुख्य सड़कों का बुरा हाल है । धस्माना ने जिलाधिकारी से कहा कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है और साठ फीसदी ट्रैफिक लाइट बंद रहने के कारण शहर में जाम की स्थिति बनी रहती है।

उन्होंने कहा कि तीन बड़ी सीवर व पानी की योजनाएं जे एन एन यू आर एम, ए डी बी, व अमृत योजना के तहत शहर में सीवर व पानी की लाइनों का काम हुआ किंतु कोई भी शत प्रतिशत कमीशन नहीं हो पाईं जिसके कारण शहर भर में सीवर चोक होने और पीने के पानी की सप्लाई पूरी नहीं होने की । शहर के लिए कोई ड्रेनेज प्लान तैयार नहीं किया गया ।

धस्माना ने कहा कि सरकारी अस्पताल कोरोनेशन और सरकारी मेडिकल कालेज दून अस्पताल अव्यवस्थाओं के गढ़ हैं । धस्माना ने शहर की चरमराई हुई सफाई व्यवस्था का सवाल भी उठाया। धस्माना ने कहा कि सिर्फ चार सड़कों में रंगाई पुताई और लैंप पोस्ट लगाने से शहर स्मार्ट नहीं होता।

जिलाधिकारी सविन बंसल ने धस्माना व प्रतिनिधिमंडल को कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जांच के लिए वे मांग पत्र को शासन को प्रेषित कर देंगे किंतु उस में उठाई गई समस्याओं पर अपने स्तर से जो भी कार्यवाही संभव है वे करेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने धस्माना और महानगर अध्यक्ष डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी व प्रतिनिधिमंडल के ज्ञापन को जिलाधिकारी सविन बंसल को सौंपा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी, गोदावरी थापली, सुनील अग्रवाल, राजकुमार जायसवाल, मुकीम अहमद, मगन सिंह पुंडीर, जितेंद्र जायसवाल, वंदना राही, पंडित विजेंद्र पैन्यूली, रमेश सिंह, पवन खरोला, राकेश खरोला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top