Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

ऊनी कपड़े रखते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

ऊनी कपड़े रखते समय जरूर रखें इन बातों का ध्यान, हमेशा दिखेंगे नए जैसे

जैसे ही सर्दियां खत्म होने वाली होती हैं, हम लोग अब अपने गर्म कपड़े, खासकर ऊनी कपड़े, संभाल कर रखने की सोचते हैं. ये ऊनी कपड़े जो सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं, उन्हें अब अगले साल तक के लिए अलमारी में जगह देनी होती है. लेकिन, इन्हें बस यूं ही कहीं भी रख देने से पहले, कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है.  ऊनी कपड़े की देखभाल में थोड़ी सी लापरवाही इन्हें खराब कर सकती है. ऊनी कपड़ों को लम्बे समय तक नए जैसा बनाए रखने के लिए आइए देखें कि इन कपड़ों को सहेजते समय हमें किन बातों का खास ध्यान रखना चाहिए।

साफ सफाई
जब भी आप ऊनी कपड़े पहनकर उतारें, तो पहले उन्हें अच्छे से झटक कर साफ कर लें ताकि उनमें फंसी धूल और मिट्टी बाहर निकल जाए. ये एक छोटा सा काम लग सकता है, लेकिन इससे आपके कपड़े ज्यादा समय तक अच्छे और साफ रहते हैं. फिर, जब सर्दी का मौसम खत्म हो जाए, तो एक बार सभी ऊनी कपड़ों को ड्राई क्लीन करवा लेना चाहिए. ड्राई क्लीनिंग से न सिर्फ गंदगी और दाग धुल जाते हैं, बल्कि ये कपड़े फिर से नए जैसे चमकने लगते हैं.इस तरह से आपके कपड़े अगले सर्दियों तक सुरक्षित और ताजे रहेंगे।

सही तरीके से तह
अपने ऊनी कपड़ों को सही तरीके से रखने के लिए, उन्हें हमेशा तह करके रखें, हैंगर पर नहीं. तह करने से कपड़ों में खिंचाव नहीं आता और वो अपने असली आकार में बने रहते हैं. इस सिंपल ट्रिक से आपके कपड़े लंबे समय तक नए जैसे दिखते रहेंगे।

मोथ बॉल्स का इस्तेमाल
ऊनी कपड़ों को मोथ और अन्य कीड़ों से बचाने के लिए, उनके साथ मोथ बॉल्स रखना बहुत जरूरी है। मोथ बॉल्स कपड़ों को सुरक्षित रखते हैं और सुनिश्चित करते हैं कि वे साफ और अच्छी स्थिति में बने रहें।

वायुयुक्त बैग्स में रखें
ऊनी कपड़ों को अगर आप वायुरोधी बैग्स में रखते हैं, तो इससे उनमें नमी नहीं आती और वे लंबे समय तक बिल्कुल नए जैसे बने रहते हैं। ये बैग्स आपके कपड़ों को ताजा और साफ सुथरा रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top