Headline
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण*  *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
*मुख्यमंत्री धामी ने किया पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण* *इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल कॉलेज में 50 MBBS सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू*
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में पत्रकारों के कल्याण एवं सम्मान के लिए महत्वपूर्ण निर्णय* *पत्रकार कल्याण कोष से चार दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को ₹5-₹5 लाख की आर्थिक सहायता की संस्तुति*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी*  *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी* *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने गढ़वाली, कुमाऊँनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का किया शुभारंभ*
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने अधिकारियों, नगर निगम कर्मियों एवं विद्यालय की छात्राओं के साथ स्वयं उठाया कूड़ा, स्वच्छता का दिया संदेश*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने द टॉसब्रिज स्कूल के संस्कार दिवस समारोह में विद्यार्थियों को संस्कारों, अनुशासन और जीवन मूल्यों का महत्व समझाया।*
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी* *सेवानिवृत्त होने वाले अग्निवीरों को मिलेगा सेवा का अवसर, उपलब्ध रिक्त पदों के सापेक्ष होगा समायोजन*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी*
*मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को मिलेगी अतिरिक्त राहत*

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की चेतावनी के बाद दबाव में आया क्रिकेट एसोसिएशन। फाइनल में होगा उत्तराखंडी कलाकारों का कार्यक्रम

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति की चेतावनी के बाद दबाव में आया क्रिकेट एसोसिएशन। फाइनल में होगा उत्तराखंडी कलाकारों का कार्यक्रम

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रीमियर लीग के उद्घाटन में उत्तराखंड के लोककलाकारों के न बुलाने के कारण मिल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति बहुत नाराज थी। मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति ने उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सामने अपनी नाराजगी प्रकट की और चेतावनी दी कि यदि फाइनल में उत्तराखंडी लोककलाक्रों को नहीं बुलाया गया तो क्रिकेट स्टेडियम में प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड हरकत में आ गया है, और फाइनल में उत्तराखंड के लोककलाकारों को आमंत्रित कर दिया है।

22 सितम्बर को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में फाइनल मैच से पहले गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी और पाण्डवाज़ ग्रुप का कार्य्रकम आयोजित होगा । मूल निवास भू कानून समन्वय सँघर्ष समिति के सह संयोजक लूशुन टोडरिया ने कहा है कि मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति का संघर्ष रंग लाया है। दो दिन पहले संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी के नेतृत्व में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के कार्यालय में गए थे। हमने स्पष्ट कहा था कि लोक कलाकारों को समापन कार्यक्रम में निमंत्रण नहीं दिया गया तो फाइनल मुकाबले के दौरान स्टेडियम में प्रदर्शन करेंगे। हमें क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा सूचित किया गया है कि उत्तराखंड प्रीमियर लीग के समापन समारोह में उत्तराखंड के लोक कलाकारों पाण्डवाज़ ग्रुप और उत्तराखंड की संस्कृति के ध्वजवाहक श्री नरेंद्र सिंह नेगी जी को सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु आमंत्रित कर दिया गया है ।

उन्होंने यह भी कहा कि सँघर्ष समिति क्रिकेट स्टेडियम में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन के कार्यक्रम को स्थगित करती है। हम उत्तराखंड के लोक, संस्कृति, जल, जंगल,जमीन को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है । आगे भी ऐसे आयोजनों का सँघर्ष समिति विश्लेषण करेगी और अगर लोक कलाकारों की उपेक्षा होगी तो उसको किसी भी हाल में बर्दाश्त नही किया जाएगा ।

टोडरिया ने पहाड़ी स्वाभिमान सेना संगठन और देवभूमि युवा संगठन का भी इस मुद्दे पर समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top