Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

महिला आयोग अध्यक्ष ने जाना बनभूलपुरा हिंसा में घायल पुलिस महिलाकर्मियों का हाल

महिला आयोग अध्यक्ष ने जाना बनभूलपुरा हिंसा में घायल पुलिस महिलाकर्मियों का हाल

देहरादून।  उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने हल्द्वानी पहुँचकर कोतवाली के सभागार में घायल पुलिस महिला कर्मियों का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने हिंसा के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ हुई बर्बरता के बारे में पूरी जानकारी ली, महिला पुलिस कर्मियों ने भी बताया कि बीती 8 फरवरी को मलिक के बगीचे में अतिक्रमण हटाने के दौरान किस तरह पत्थरबाजी व आगजनी में उन्होंने अपनी जान बचाई। उन्होंने घायल महिला पुलिसकर्मियों से रूबरू होते हुए उनकी आपबीती सुनी, हिंसा के दिन हुई घटना की जानकारी देते हुए कई पीड़ित महिला पुलिसकर्मी रो पड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें लगा था कि वो उनका आखिरी दिन होगा, शायद ही वो घटना स्थल से जिन्दा बच कर जा पायेंगी। उन्होंने कहा कि चारो ओर से नुकीले पत्थर आ रहे थे और साथ ही पेट्रोल बम से भी घटनास्थल पर आगजनी की गई। कई घायल पुलिसकर्मी आज भी उसे मंजर को बताते हुए सहम गई। इस दौरान नगर निगम कर्मचारी और पत्रकारों ने भी आप बीती सुनाई।

उन्होंने मौके पर घायल महिला पुलिसकर्मियों व एसएसपी से घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा यह जो बनभूलपुरा में घटना हुई है, वह निंदनीय है। इस दौरान महिला आयोग के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि यह घटना पूर्ण रूप से सुनियोजित थी जिसमें महिला पुलिस कर्मियों, नगर निगम कर्मचारी, अधिकारियों व पत्रकारों को टारगेट बनाकर हमला किया था। इस हिंसा को फैलाने और आगजनी करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए साथ ही उन्होंने निर्देशित किया की जिन महिलाओं द्वारा उपद्रव किया गया उन्हें भी चिन्हित किया जाना चाहिए तथा महिलाओं व बच्चों को हथियार बना कर जो अराजक तत्व धर्म की आड़ में देवभूमि को दूषित करने का काम कर रहे है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए।

इस अवसर पर एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा, एसडीएम हल्द्वानी परितोष वर्मा, अपर निदेशक प्रशिक्षण निदेशालय हल्द्वानी ऋचा सिंह, सीओ सिटी, घटना के जांच अधिकारी सहित विभिन्न पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top