Headline
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी*  *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी* *शौर्य स्थल पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि*
उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, यूटीयू परीक्षा का प्रश्नपत्र आउट करने के आरोप में सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार* *सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*  *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री ने जन समस्याओं के त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* *मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की सुनी समस्याएं*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ के द्वितीय चरण का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
मुख्यमंत्री ने किया ‘सेवा विधि‘ पुस्तक का विमोचन‘‘*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
आम महोत्सव कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने “बीज संजीवनी अभियान” का किया शुभारंभ*
विदेश में रोजगार उपलब्ध कराने की मुहिम बढ़ी आगे* *जापानी प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय एवं दून विश्वविद्यालय का किया भ्रमण*
मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सोमवार को सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक की
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर
छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने दिए छुट्टी के आदेश, जानिए ये खबर

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का टीजर ट्रेलर आउट, भाई के लिए जंग लड़ती दिखी एक्ट्रेस

आलिया भट्ट की ‘जिगरा’ का टीजर ट्रेलर आउट, भाई के लिए जंग लड़ती दिखी एक्ट्रेस

निर्देशक वासन बाला की नई क्राइम थ्रिलर जिगरा का टीजर जारी कर दिया गया है। इसमें एंग्री यंग वुमन बनी आलिया भट्ट नजर आ रही हैं। जिगरा का पहला टीजर रिलीज किया गया और इसने नेटिजन्स को खूब प्रभावित किया है। टीजर की शुरुआत एक भावुक सीन से होती है, जहां आलिया का बैकग्राउंड दिखाया जाता है कि किस तरह वो माता-पिता के बिना बड़ी हुईं। वो अपने संघर्षों के बारे में बताती हैं। आलिया यह जानकर टूट जाती है कि उसका एकमात्र परिवार, उसका भाई वेदांग रैना जेल में बंद है। जैसे-जैसे टीजर आगे बढ़ता है ये देखना को मिलता है कि आलिया उसे छुड़ाने के लिए क्या-क्या करती है।

टीजर में मशहूर गाना फूलों का तारों का भी इस्तेमाल किया गया है और इसमें आलिया को वेदांग रैना को छुड़ाने के लिए हरसंभव कोशिश करते हुए दिखाया गया है। टीजर में कई हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और हाथापाई के दृश्य हैं, जिसमें आलिया काफी सॉलिड लग रही हैं। एक सीन में आलिया अमिताभ बच्चन का जिक्र करते हुए कहती हैं कि वह अगली एंग्री यंग वुमन हैं।

टीजर के सामने आते ही कई नेटिजन्स इसकी तारीफें करने लगे हैं। कुछ प्रशंसकों ने वसन बाला और आलिया भट्ट को एक किलर जोड़ी कहा है। एक प्रशंसक ने लिखा, आलिया भट्ट का क्या खतरनाक रूप है। दूसरे प्रशंसक ने लिखा, आलिया सिर्फ अभिनय नहीं कर रही हैं, वह बस उस किरदार में जी रही हैं। रोंगटे खड़े हो गए। नेटिज़न्स में से एक ने लिखा, इसमें कोई शक नहीं है कि आलिया एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। वहीं कई फैंस ने अपना उत्साह जाहिर किया और कहा कि वो फिल्म रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोग ऐसे थे जिन्होंने ये भी कहा कि वो आलिया के फैन नहीं है लेकिन फिर भी उनकी धांसू एक्टिंग से प्रभावित हैं।

बता दें, जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट के साथ द आर्चीज फेम वेदांग रैना लीड रोल में हैं। भाई-बहन की इस कहानी को आलिया भट्ट करण जोहर के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं। आलिया के प्रोडक्शन हाउस में बनी ये पहली फिल्म होने वाली हैं। इस फिल्म के रिलीज होने के साथ ही आलिया सफल एक्ट्रेस के साथ ही प्रोड्यूसर भी बन जाएंगी। आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभी अलिया के खाते में लव एंड वॉर है जिसमें वो विक्की कौशल और अपने पति रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top