Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

रूस-यूक्रेन जंग के समाधान में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चीन और भारत को लेकर सुझाव

रूस-यूक्रेन जंग के समाधान में भारत की भूमिका पर बड़ा बयान, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का चीन और भारत को लेकर सुझाव

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन संघर्ष के समाधान में भारत की संभावित भूमिका को लेकर अब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने बड़ा बयान दिया है। शनिवार को मेलोनी ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को सुलझाने में भारत और चीन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। ‘फ्रांस 24’ की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद मेलोनी ने एक सम्मेलन के दौरान कहा, “मुझे लगता है कि इस संघर्ष के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए। यह सोचना गलत होगा कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।”

व्लादिमीर पुतिन का बयान
मेलोनी का यह बयान तब आया है जब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया था, जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष को लेकर लगातार संपर्क में हैं। पुतिन ने कहा था कि भारत, चीन और ब्राजील यूक्रेन के मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, “हम अपने मित्रों और साझेदारों का सम्मान करते हैं और इस संघर्ष के समाधान के लिए भारत, चीन और ब्राजील के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।”

पीएम मोदी की भूमिका
पुतिन का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई यूक्रेन यात्रा के दो हफ्ते बाद आया है, जहां उन्होंने राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की थी। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि भारत, यूक्रेन के साथ शांति वार्ता को संभव बनाने में अहम भूमिका निभा सकता है, क्योंकि पीएम मोदी राष्ट्रपति पुतिन, जेलेंस्की और अमेरिका के साथ स्वतंत्र रूप से संवाद कर रहे हैं।

रूस के हमले जारी
इस बीच, रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले जारी हैं। शनिवार को पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क क्षेत्र में रूसी गोलाबारी में पांच लोगों की मौत हो गई। डोनेट्स्क के गवर्नर वादिम फिलाशकिन ने बताया कि कोस्त्यंतिनिव्का शहर में तीन लोगों की मौत हुई और चार अन्य घायल हो गए। हमले में कई इमारतें और दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।

भारत और अन्य देशों की ओर से इस जंग के समाधान को लेकर क्या पहल की जाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top