Headline
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र*  “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
*26 मदरसों को मुख्यमंत्री धामी ने प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र* “ *आधुनिक शिक्षा से ही बच्चों का भविष्य बनेगा उज्ज्वल”*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*
मुख्यमंत्री ने चम्पावत में किया ‘खेल महाकुम्भ-मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी-2026’ का शुभारम्भ*

गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट

गणपति बप्पा की स्थापना करने के लिए ऐसे करें घर, मंदिर और पंडाल की सजावट

7 सितंबर से गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है, जिस दौरान भगवान गणेश 10 दिनों के लिए धरती पर आते हैं। गणेश चतुर्थी के मौके पर भक्त अपने घरों में गणपति बप्पा की मूर्तियों की स्थापना करते हैं। इस दौरान भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की जाती है और उन्हें तरह-तरह के भोग लगाए जाते हैं।अगर आप भी इस बार गणेश जी की मूर्ति घर ला रहे हैं तो मंदिर, पंडाल और घर की सजावट के लिए ये तरीके अपनाएं।

कांच की लालटेन और दीयों से करें सजावट
आज कल हर कोई गणपति जी का पंडाल सजाने के लिए एलईडी लाइट का इस्तेमाल करता है। आप इनके बजाए हिंदू धर्म में सदियों से इस्तेमाल होने वाली लालटेन से घर और मंदिर को सजा सकते हैं।बाजार से कुछ कांच की लालटेन खरीदें और उनको अपने मनपसंद रंगों में पेंट कर दें। अब इनमें घी के दीपक या मोमबत्तियां जलाकर रखें।इनके जरिए घर तो रोशन होगा ही, बल्कि आपके घर में बड़े मंदिरों की झलक भी जुड़ जाएगी।

फूलों वाली सजावट से महक उठेगा घर और मंदिर
गणेश चतुर्थी के त्योहार पर घर की सजावट करने का सबसे अच्छा तरीका है फूलों का इस्तेमाल करना।आप गेंदा, चमेली, गुलाब आदि जैसे सुगंधित फूलों के जरिए मंदिर और पंडाल को खूबसूरत दिखा सकते हैं।ऐसे रंगों वाले फूलों को चुनें, जो एक साथ अच्छे दिखते हों और उनमें हरियाली जोडऩे के लिए पत्तियां भी शामिल करें। आप बाजार में मिलने वाले नकली फूलों का भी चुनाव कर सकते हैं।

रंग-बिरंगे दुप्पटों और रोशनी से जगमगाएगा पंडाल
अगर आपका बजट कम है और आप कम पैसों में बेहद आकर्षक पंडाल तैयार करना चाहते हैं तो दुप्पटों से सजावट करें। अलग-अलग रंगों वाले दुप्पटे लेकर उन्हें दीवार पर लटकाएं।आप इन दुपट्टों की मदद से एक मंडप भी तैयार कर सकते हैं, जिसके बीचों बीच मूर्ति की स्थापना हो सके। पंडाल की शोभा को और बढ़ाने के लिए चारों तरफ लाइट वाली झालर लटका दें।जानिए गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश को क्यों चढ़ती हैं ये चीजें।

किसी विशेष थीम का करें चुनाव
देशभर में गणेश चतुर्थी के मौके पर बड़े-बड़े पंडाल लगाए जाते हैं, जिनमें किसी थीम पर आधारित सजावट की जाती है। आप भी अपने घर पर सजावट करने के लिए कोई विशेष थीम चुन सकते हैं।इन दिनों मोर वाली सजावट, मानसून की थीम वाली सजावट, भगवान शिव के थीम वाली सजावट आदि बेहद चलन मे हैं। कोई एक थीम चुनें और उसे दर्शाने वाली सजावट करें।आप पर्यावरण के अनुकूल गणेश प्रतिमा बनाने के लिए ये तरीके अपनाएं।

पर्यावरण के अनुकूल सजावट के लिए अपनाएं ये तरीके
इन दिनों बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए हमें पर्यावरण के अनुकूल सजावट को बढ़ावा देना चाहिए।आप गणेशोत्सव पर पर्यावरण के अनुकूल सजावट करने के लिए रंग-बिरंगे कागजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन कागजों से फूल, लडिय़ां, झालरें और कलाकृतियां बनाकर दीवारों पर लगाएं।इसके अलावा, आप फूल, पत्तियों और फलों से भी पंडाल की शोभा बढ़ा सकते हैं। मंदिर और घर को रोशन करने के लिए दीयों का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top