Headline
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
*मुख्यमंत्री ने ‘ज्ञान गंगा सम्मान समारोह’ में शिक्षकों को किया सम्मानित, मेधावी विद्यार्थियों को प्रदान की छात्रवृत्ति*
कुंभ मेला 2027 के लिए उत्तराखंड को अतिरिक्त खाद्यान्न आवंटित,मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में तंजानिया स्थित अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो का सफल आरोहण करने वाले उत्तराखंड के नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ*  *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
मुख्यमंत्री ने किया ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना’ का शुभारंभ* *प्रथम चरण में 11 हजार छात्र-छात्राओं को निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग से जोड़ा जाएगा*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री*  *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
*हिमालय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘हिमालयो नाम नगाधिराजः’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री की घोषणा-हर वर्ष प्रदान किया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना*  *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
उत्तराखंड में आज से शुरू होने जा रही मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना* *मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज करेंगे मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना का शुभारंभ*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत*
स्वास्थ्य मंत्री ने फार्मेसी अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक कार्यवाही के निर्देश*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*
पशुपालन तथा गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग के 101 नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र*

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और चमोली भी होगी मूल निवास भू कानून स्वाभिमान महारैली

जनपद चमोली के कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और चमोली  भी होगी मूल निवास भू कानून स्वाभिमान महारैली

कर्णप्रयाग। मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि सरकारी और प्राइवेट नौकरियों पर लगातार बाहरी लोगों का कब्जा हो रहा है। समूह ग और घ की नौकरियों के साथ ही प्राइवेट नौकरियों में अस्सी प्रतिशत हिस्सेदारी मूल निवासियों की होनी चाहिए। इसके साथ ही कृषि भूमि की बंदरबांट पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के अलग अलग हिस्सों में रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में जल्द ही चमोली जनपद के कर्णप्रयाग, गोपेश्वर और गैरसैंण में भी मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा।

कर्णप्रयाग में पत्रकारों से वार्ता करते हुए मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव से पूर्व एक सूची जारी हुई थी, जिससे पता चला कि भाजपा के पूर्व शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने बतौर शिक्षा मंत्री रहते हुए, अपने कार्यकाल में बिहार के अपने कई करीबियों को नौकरी दी है। 2022 में एम्स ऋषिकेश में राजस्थान के 600 लोगों को नर्सिंग संवर्ग में भर्ती किया गया। 2023 में आई उत्तराखंड नर्सिंग अधिकारी भर्ती में राजस्थान और यूपी मूल के अभ्यर्थियों का चयन हुआ और पैसे के लेन-देन की बात सामने आई। ऐसे कई मामले हैं, जिनमें समूह ग, घ के पदों पर उत्तराखंड के मूल निवासी युवाओं के बजाय बाहरी राज्यों के लोगों का चयन हुआ है और उन्हें नौकरियां मिली हैं। ऐसे मामलो से स्पष्ट है कि उत्तराखंड में दूसरे प्रदेश के नौकरी माफिया नौकरी पर कब्ज़ा कर रहे हैं। जबकि हर तरह की नौकरियों और संसाधनों पर पहला अधिकार मूल निवासियों का होना चाहिए।

मूल निवास भू कानून समन्वय संघर्ष समिति के सह संयोजक लुशुन टोडरिया ने कहा कि देहरादून, ऋषिकेश से लेकर हल्द्वानी में जमीनों पर यूपी, दिल्ली, हरियाणा के भू-माफियाओं का कब्ज़ा हो चुका है, और एक आम मूल निवासी के लिए वहां जमीन का एक टुकड़ा खरीदना मुश्किल हो चुका है। अब इन भू-माफियाओं की निगाह पहाड़ की जमीनों पर लग गई है। नैनीताल, केदारनाथ, अल्मोड़ा, चमोली सहित अन्य सभी जनपदों में इन भू-माफियाओं ने धड़ल्ले से अंधाधुंध जमीनें खरीदी हैं। इन्हें रोकने के लिए कोई नियम कानून नहीं हैं। अब भू-माफिया ट्रस्ट बनाकर ट्रस्ट के नाम से जमीन खरीद रहे हैं।

समिति के कोर मेंबर प्रांजल नौडियाल, सामाजिक कार्यकर्ता अनूप चौहान, अरविंद चौहान ने कहा कि पहाड़ पर होने वाले रेलवे, सड़क और पुल के निर्माण में पश्चिमी यूपी, हरियाणा और गुजरात के ठेकेदार काम पर लगे हैं और स्थानीय ठेकेदारों को ना काम दिया जा रहा है ना उन्हें ठेके दिए जा रहे हैं। उत्तरकाशी, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, चमोली आदि जिलों में स्थानीय पहाड़ी ठेकेदारों में रोष है, कि उनको ठेके ही नहीं मिल रहे हैं, सभी सरकारी, हाइवे, रेलवे, पुलों के ठेकों को यूपी, हरियाणा के ठेकेदारों के हवाले कर दिया गया है।

छात्र संघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आयुष नेगी, व्यापार संघ से कांति पुजारी, संदीप कुमार ने कहा कि दूसरे प्रदेश के जमीन, नौकरी और ठेकेदारी माफिया उत्तराखंड में हावी है। दूसरे प्रदेश के लोगों ने स्थाई निवास प्रमाण बनाकर उत्तराखंड में स्थानीय लोगों की नौकरियां, जमीनें और ठेकेदारी के काम को क़ब्ज़ाना शुरू कर दिया है और हमारे युवा और स्थानीय लोग बेरोजगार हो रहे हैं। बहुत जरुरी हो गया है कि प्रदेश में मूल-निवास 1950 लागू किया जाय, नहीं तो पूरा उत्तराखंड दूसरे प्रदेश के माफियाओं के हाथों बिक जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top